भारत देश में लोगों के बीच टू व्हीलर की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। यदि हम पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की बात करे तो एक बार फिर से देश में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक Hero Splendor Plus बन गई है। हीरो कंपनी ने अपनी स्प्लेंडर बाइक की पिछले 12 महीनो में 34,98,449 यूनिट बेची है। यदि हम हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में बढ़ोतरी की बात करें तो वह पिछले साल की तुलना में 6.23% रही है। कंपनी का हीरो स्प्लेंडर की बिक्री से मार्केट शेयर 26.05% हो गया है।आईए जानते हैं भारत में पिछले 12 महीनो में बिकने वाले टॉप 10 टू व्हीलर कौनसे है।
Best Selling Two Wheeler In India Hero Splendor Plus
12% से बढ़ी होंडा एक्टिवा की बिक्री
देश में दूसरे पायदान पर सबसे अधिक बिकने वाला टू व्हीलर होंडा एक्टिवा रहा है। इसमें गत वर्ष की तुलना में लगभग 11.8% की सालाना बढ़ोतरी की है। होंडा के द्वारा एक्टिवा की पिछले 12 महीनो में 25,20,520 यूनिट बिक्री हुई है। इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला टू व्हीलर भी होंडा कंपनी का ही हैं। जी हां दोस्तों तीसरे पायदान पर सबसे अधिक बिकने वाला टू व्हीलर होंडा शाइन है। कंपनी ने इसकी कुल 18,91,399 यूनिट बेची है जो कि गत वर्ष से 27.54% अधिक है।
पांचवें नंबर पर रहा टीवीएस जूपिटर
देश में चौथे पायदान पर सबसे अधिक बिकने वाला टू व्हीलर बजाज कंपनी की पल्सर बाइक है जिसकी पिछले 12 महीने में 13,25,816 यूनिट बिक्री हुई है जो गत वर्ष की तुलना में 6.04% अधिक है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहने वाला टू व्हीलर टीवीएस जूपिटर है जिसकी सालाना बढ़ोतरी 31.06% से हुई है वही कंपनी ने इसकी 11,07,285 यूनिट बिक्री की है। देश में टू व्हीलर बिक्री की इस लिस्ट में छठे पायदान पर होंडा की हीरो एचएफ डीलक्स रही है इस बाइक ने 6.10% की सालाना गिरावट के साथ इस साल कुल 9,72,119 यूनिट्स बाइक बेची है।
लिस्ट में अंतिम नाम बजाज प्लैटिना का
टू व्हीलर बिक्री की इस लिस्ट में सातवें नंबर पर सुजुकी एक्सेस रही है जिसने पिछले 12 महीनो में 7,27,458 यूनिट स्कूटर बेचे हैं जो कि गत वर्ष की तुलना में 14.64% अधिक है। वही इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टीवीएस एक्सएल रहा है जिसने 4.15% की सालाना बढ़त के साथ इस वर्ष कुल 5,01,813 यूनिट टू व्हीलर बेचे है। टू व्हीलर बिक्री की लिस्ट में नौवें नंबर पर टीवीएस की बाइक रही है जिसका नाम टीवीएस अपाचे है। इस बाइक ने 18.08% की सालाना ग्रोथ के साथ कुल 4,46,218 यूनिट मोटरसाइकिल बेची है। जबकि इस लिस्ट में अंतिम और दसवां स्थान बजाज कंपनी की प्लैटिना बाइक का रहा है जिसमें गत वर्ष की तुलना में 12.69% की गिरावट के साथ इस वर्ष 4,38,740 यूनिट मोटरसाइकिल बेची है।
