Gujarat Govt Reduce EV Road Tax – एक तरफ देश के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कई तरह के ऑफर्स और सब्सिडी दे रही है। इसी बीच गुजरात सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक व्हीकल पर 5% की छूट की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार की इस घोषणा से अब टैक्स दर घटकर सिर्फ 1% रह गई है। गुजरात के वे सभी लोग जो अपने इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने पर इस छूट का लाभ लेना चाहते हैं तो वे वाहन 4.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टर करते हुए इसका लाभ ले सकते हैं।
Gujarat Govt Reduce EV Road Tax
गुजरात की राज्य सरकार ने अपने बजट 2025-26 में पहले से ही टैक्स कटौती की घोषणा की थी।जिसको अब सरकार ने लागू कर दिया है।अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 6% की जगह 1% टैक्स लगाने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसा करने से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें 5% टैक्स छूट मिलने से इलेक्ट्रिक व्हीकल मालिकों की संख्या में इजाफा होगा।
गुजरात सरकार द्वारा दी गई छूट से इलेक्ट्रिक कार मालिकों को ₹30,000 रुपए से ₹1 लाख रुपए तक की छूट मिलेगी।इससे पहले गुजरात सरकार ने दुपहिया वाहनों की खरीद पर ₹25,000 और 15 लाख रुपए से कम कीमत वाले चार पहिया वाहनों पर ₹1.5 लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की है, लेकिन पिछले 1 साल यह सब्सिडी भी बंद कर दी गई है।
सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी बंद करने से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 50% की गिरावट देखी गई।यदि हम पिछले साल की तुलना में देखे तो सूरत में सिर्फ 50% इलेक्ट्रिक वाहन ही बिके है।गुजरात की सरकार ने इस गिरावट को देखते हुए अपने बजट में इलेक्ट्रिक वाहन पर लगाए जाने वाले 6% टैक्स को घटाकर 1% करने की घोषणा की थी।
