GPT Health Care IPO – कोलकाता की हेल्थ केयर कंपनी अपना जीपीटी हेल्थ केयर आईपीओ लाने वाली है। इस कंपनी का आईपीओ 22 फरवरी 2024 को ओपन होगा व 26 फरवरी 2024 तक उपलब्ध रहेगा। इसके शेयरो की प्राइस बैंड ₹177 रुपए से ₹186 रुपए तक तय की गई है।
हॉस्पिटल चलाने वाली यह कंपनी हॉस्पिटलों का संचालन करने व प्रबंधन करने में निपुण है। यह कंपनी अपनी आर्थिक स्थिति को अधिक बेहतर बनाने के लिए यह आईपीओ ला रही है। आईएलएस हॉस्पिटलस ब्रांड के अनुसार मध्यम आकार के स्पेशलिस्ट अस्पतालों का संचालन व प्रबंध करने वाली कंपनी ने अपने 10 रूपए फेस वैल्यू वाले शेयर की कीमत ₹177 रुपए से ₹186 रुपए फिक्स की हैं।
GPT Health Care IPO
GPT Health Care IPO के एक शेयर लॉट मे 80 शेयर उपल्ब्ध होगे। इन 80 शेयरो की वैल्यू ₹14,880 रुपए है। यदि रिटेल इंवेस्टर्स कटऑफ प्राइस पर इन्वेस्ट करते हैं तो उन्हें एक लॉट में ₹14,880 रुपए ही इन्वेस्ट करने होंगे। इस आईपीओ में मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,160 रुपए व मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट ₹1,93,440 रुपए हैं। इसमें अधिकतम 13 लॉट खरीदे जा सकते हैं। यह एक मैनबोर्ड आईपीओ है।
आखिर इस आईपीओ की लिस्टिंग डेट क्या है
GPT Health Care IPO 22 फरवरी से शुरू 26 फरवरी तक चलेगा। उसके बाद 27 फरवरी को इसका अलॉटमेंट होगा व इसके दो दिन बाद यानी 29 फरवरी को यह शेयर लिस्टेड होगा।
यह भी पढ़ें – Juniper Hotels IPO – 21 फरवरी को होगा ओपन, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज
आखिर क्या है इस आईपीओ को निकालने की योजना
यह कंपनी ₹525.14 करोड रुपए के शेयर इश्यू करेगी। जिससे जुटाई गई राशि से ₹30 करोड रुपए का उपयोग अपनी उधारी को चुकाने के लिए व सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
आखिर क्या करती है कंपनी
GPT Health Care IPO की स्थापना द्वारिका प्रसाद टाटिया, गोपाल टाटिया, डॉ ओम टाटिया ने की है। इसकी शुरुआत साल 2000 मे कोलकाता के साल्ट इलाके मे 8 बिस्तरो वाले हॉस्पिटल से हुई थी। आज यह हॉस्पिटल 561 बिस्तरों वाली कुल क्षमता वाला हो चुका है। इस अस्पताल में सभी तरीके की स्पेशलिस्ट सर्विसेज मिल रही है।
