DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: शुक्रवार को छाएगा ये रेलवे PSU स्टॉक! 425 करोड़ की ऑर्डरबुक
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » शुक्रवार को छाएगा ये रेलवे PSU स्टॉक! 425 करोड़ की ऑर्डरबुक
फाइनेंसस्टॉक्स

शुक्रवार को छाएगा ये रेलवे PSU स्टॉक! 425 करोड़ की ऑर्डरबुक

Amit
Last updated: March 26, 2026 6:02 pm
Amit
Share
4 Min Read
Railway PSU Stock
Railway PSU Stock
SHARE

Railway PSU Stock – बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच नवरत्न रेलवे पीएसयू RailTel को लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं। बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी को एक और अहम ऑर्डर मिला है। पिछले 10 दिनों में यह कंपनी को मिला पांचवां बड़ा ऑर्डर है, जिससे कंपनी की ऑर्डरबुक में 425 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है।

Contents
  • 29.48 करोड़ का ऑर्डर, मार्च 2029 तक पूरा करना है
    • दूरदर्शन और रेलवे से भी मिले ऑर्डर
    • शेयर में उछाल, लेकिन सालभर का प्रदर्शन कमजोर

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह ऑर्डर स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी), भोपाल से मिला है। इसकी जानकारी के बाद बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में रेलवे पीएसयू के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई।

29.48 करोड़ का ऑर्डर, मार्च 2029 तक पूरा करना है

रेलटेल की ओर से जारी रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो भोपाल से मिले इस ऑर्डर की कुल कीमत करीब 29.48 करोड़ रुपये है। कंपनी को इस ऑर्डर के तहत सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क (एसडीवान) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग (एसआईटीसी) करनी है। साथ ही, कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए तीन साल तक सपोर्ट सर्विस भी देनी होगी। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की आखिरी तारीख 24 मार्च 2029 है।

यह भी पढ़ें – शेन वॉर्न फैमिली को 450 Cr! राजस्थान रॉयल्स बिक्री का धमाका

दूरदर्शन और रेलवे से भी मिले ऑर्डर

रेलटेल को इससे पहले 16 से 20 मार्च के बीच विभिन्न संस्थाओं से कई बड़े वर्क ऑर्डर और लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) हासिल हुए हैं। 20 मार्च को प्रसार भारती (दूरदर्शन) से क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज रूम के लिए 159 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इसी दिन ईस्ट कोस्ट रेलवे (खोरधा रोड डिवीजन) से मेंटेनेंस गतिविधियों के लिए मैनपावर आउटसोर्सिंग का 24.53 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला।

इसके अलावा, 19 मार्च को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से पीएम श्री योजना के तहत 1.68 करोड़ रुपये का और 16 मार्च को नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड से एनकेएन प्रोजेक्ट के लिए 42.63 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

शेयर में उछाल, लेकिन सालभर का प्रदर्शन कमजोर

बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई पर रेलटेल का शेयर 2.48 प्रतिशत यानी 6.50 अंक की तेजी के साथ 268.65 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर यह 2.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 269 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का 52-वीक हाई 478.95 रुपये और 52-वीक लो 251.15 रुपये है। हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक रेलटेल का शेयर 27.48 प्रतिशत लुढ़क चुका है। पिछले छह महीने में इसमें 28.83 प्रतिशत और पिछले एक साल में 12.66 प्रतिशत की गिरावट आई है।

डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।

Zomato खरीद रहा है PayTm का यह बड़ा बिजनेस, तकरीबन ₹1500 करोड़ की होगी डील
SGB Scheme – 2023 में सस्ता सोना खरीदने का अंतिम मौका, 10 ग्राम सोने पर सरकार दे रही बंपर छूट
कंपनी रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स दे रहे इन शेयर्स में खरीददारी की सलाह, ये रहे टारगेट
Reliance Industries का नेट प्रॉफिट 17,394 करोड़ पहुंचा, रिटेल सेक्टर का 2790 करोड़ का मुनाफा
Gold Loan का राज़ – बैंक छुपाते हैं ये बातें, जान लो!
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByAmit
Follow:
मेरा नाम अमित कुशवाह है मैं पिछले 7 साल से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियों की अपडेट्स देने का प्रयास कर रहा हूं।मेरे इस 7 साल के अनुभव से में आपको यहां पर शेयर बाजार, आईपीओ, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाता रहूंगा।जिसके जरिए आप अपने फाइनेंशियल ज्ञान को बड़ा सकते है।
Previous Article Rajasthan Petrol-Diesel Prices Hike राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा! 900+ पेट्रोल पंपों पर नई कीमत
Next Article REEV Cars Battery Dead No Worry This EV Charges While Driving बैटरी खत्म? नो टेंशन, चलती कार में बैटरी चार्ज! REEV तकनीक का कमाल

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

फाइनेंस

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा 30 साल पुरानी कंपनी का आईपीओ, 25 सितम्बर से लगा सकते हैं दांव

September 21, 2023
185-
फाइनेंस

अडानी का यह शेयर जाएगा ₹1175, एक्सपर्ट की राय अभी खरीदने पर होगा मुनाफा

December 25, 2023
Nikhil Kamath invested 137 cr in goldi solar
फाइनेंसस्टॉक्स

137 करोड़ के साथ निखिल कामथ ने लगाई बड़ी बाजी! क्या यह सोलर स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर?

August 18, 2025
IREDA Share Price Target
स्टॉक्स

सरकारी कंपनी ने तूफान की तेजी से 7 महीने में दिया 500% रिटर्न, एक्सपर्ट ने दिया ₹250 का नया टारगेट

June 27, 2024
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?