DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: एस्ट्रोलॉजर अशोक खरात का यौन शोषण साम्राज्य! वियाग्रा कांड के 10 बड़े पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » एस्ट्रोलॉजर अशोक खरात का यौन शोषण साम्राज्य! वियाग्रा कांड के 10 बड़े पर्दाफाश
देश

एस्ट्रोलॉजर अशोक खरात का यौन शोषण साम्राज्य! वियाग्रा कांड के 10 बड़े पर्दाफाश

Lokesh Jangid
Last updated: March 22, 2026 2:13 pm
Lokesh Jangid
Share
8 Min Read
Astrologer Ashok Kharat Scandal
Astrologer Ashok Kharat Scandal
SHARE

Astrologer Ashok Kharat Scandal – महाराष्ट्र की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों तीन नामों की ही चर्चा है – कैप्टन, भोंदू बाबा और अशोक खरात। ये तीनों नाम दरअसल एक ही शख्स के हैं, जो खुद को अंकशास्त्री और ज्योतिषी बताकर दिग्गज नेताओं से लेकर ऊंचे पदों पर बैठे अफसरों तक को अपना मुरीद बना चुका था। लेकिन अब इस तथाकथित संत के काले कारनामों की पोल खुल गई है। यौन शोषण के सैकड़ों मामलों में घिरे इस ढोंगी बाबा के खिलाफ जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि मर्चेंट नेवी का एक साधारण सेलर आखिर कैसे ‘कैप्टन’ बना और फिर रसूखदार ज्योतिषी बनकर सत्ता के गलियारों में अपना दबदबा कैसे कायम कर लिया?

Contents
  • अशोक खरात मर्चेंट नेवी से लेकर आसाराम तक का सफर
  • 10 बड़े खुलासे जिन्होंने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया
    • 1. किसानों का पानी निजी संस्थान को –
    • 2. एकनाथ शिंदे भी गए थे मंदिर में –
    • 3. ‘भोंदू’ नहीं ‘विकृत बाबा’ –
    • 4. पानी में मिलाई जाती थी वियाग्रा –
    • 5. 15 भाषाओं को जानने का दावा –
    • 6. दैवीय शक्तियों के नाम पर शोषण –
    • 7. ‘मैं कृष्ण का अवतार, तुम राधा’ –
    • 8. मंत्र पढ़ने का नाटक –
    • 9. 200 करोड़ रुपये का सम्राज्य –
    • 10. नेता-अफसर लेते थे सलाह –
    • कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

अशोक खरात मर्चेंट नेवी से लेकर आसाराम तक का सफर

नासिक पुलिस ने 18 मार्च को 28 साल की एक महिला की शिकायत पर अशोक खरात को गिरफ्तार किया। आरोप है कि खरात ने महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, खरात ने अपने प्रभाव और राजनीतिक-सामाजिक संपर्कों का इस्तेमाल कर महिलाओं का भरोसा जीता और फिर कथित धार्मिक या आध्यात्मिक प्रक्रियाओं के नाम पर उनका शोषण किया।

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने इस मामले की जांच तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी तेजस्वनी सातपुते को सौंपी है। एसआईटी की जांच में जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

10 बड़े खुलासे जिन्होंने पूरे महाराष्ट्र को हिला दिया

1. किसानों का पानी निजी संस्थान को –

2020 का एक सरकारी आदेश सामने आया है, जिसमें श्री शिवनिका संस्थान को पानी आवंटित किया गया था। यह संस्थान अशोक खरात से जुड़ा बताया जा रहा है। 31 जुलाई 2020 को जारी आदेश के मुताबिक दारणा डैम से 39 लाख लीटर पानी आवंटित किया गया था। यह पानी सिन्नर जैसे सूखा प्रभावित इलाके को दिया गया था। अब सवाल उठ रहा है कि क्या किसानों के लिए तय पानी को एक निजी संस्थान की ओर मोड़ा गया था?

2. एकनाथ शिंदे भी गए थे मंदिर में –

2022 में जब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिरडी दौरे पर गए थे, तब उन्होंने सिन्नर का खास दौरा किया था, जहां अशोक खरात की मौजूदगी में ईशानेश्वर मंदिर में पूजा की गई थी। पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर को वह शख्स माना जा रहा है, जिन्होंने एकनाथ शिंदे और खरात के बीच संपर्क स्थापित कराया।

3. ‘भोंदू’ नहीं ‘विकृत बाबा’ –

शिकायतकर्ता अंजली दमानिया ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि अशोक खरात ने सैकड़ों महिलाओं का यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि इसलिए उसे ‘भोंदू बाबा’ नहीं, बल्कि ‘विकृत बाबा’ कहा जाना चाहिए। आशंका जताई जा रही है कि खरात के यौन शोषण में फंसी महिलाओं की संख्या और बढ़ सकती है।

4. पानी में मिलाई जाती थी वियाग्रा –

दमानिया ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि खरात ‘ओशनो जल’ तैयार करता था, जिसमें कथित रूप से वियाग्रा मिलाई जाती थी। इस जल को लेने के लिए बड़े-बड़े नेता अपनी गाड़ियां ही नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर तक भेजते थे। खरात ‘ओशने प्रे और सिद्ध प्रे’ जैसे अनुष्ठान करवाता था, जिनमें लोगों को 11 बार जाप करने को कहा जाता था।

5. 15 भाषाओं को जानने का दावा –

अशोक खरात खुद को ‘कैप्टन’ कहता था। उसका दावा था कि वह 154 देशों में जा चुका है, 22 साल समुद्र में काम कर चुका है और पूरी दुनिया देख चुका है। नासिक लौटने के बाद उसने सिन्नर की पहाड़ियों में एक मंदिर बनवाया, एक ट्रस्ट बनाया, खुद को ज्योतिषी और न्यूमरोलॉजिस्ट के रूप में पेश करना शुरू किया और प्रभावशाली लोगों से मिलना शुरू कर दिया।

6. दैवीय शक्तियों के नाम पर शोषण –

नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में 35 साल की एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि खरात ने खुद को दैवीय शक्तियों वाला बताकर उसका भरोसा जीता, फिर उसने उसे शहर में अपने दफ्तर बुलाया और नशीली ड्रिंक पिलाने के बाद उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। यह शोषण 2022 से दिसंबर 2025 तक चलता रहा।

7. ‘मैं कृष्ण का अवतार, तुम राधा’ –

खरात के खिलाफ दर्ज एफआईआर से चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। महिलाओं को अपने जाल में फांसने के लिए वह कहता था कि ‘मैं कृष्ण का अवतार हूं, तुम पिछले जन्म में मेरी राधा थीं’। इस तरह के संदेशों के जरिए वह महिलाओं को भावनात्मक रूप से बांध लेता था।

8. मंत्र पढ़ने का नाटक –

पहले खरात महिलाओं के सिर पर तांबे का लोटा रखकर उनके कान के पास मन्त्र पढ़ने का नाटक करता था। इससे पहले महिलाओं को पेड़ा और कड़वा-नमकीन स्वाद वाला पानी पिलाया जाता था, जिसके बाद उन पर नशा छाने लगता था और फिर ढोंगी बाबा अपनी अश्लील हरकतों को अंजाम देना शुरू कर देता था।

यह भी पढ़ें – ईरान का धमाल 17 करोड़ लेकर तेल टैंकर पार! भारत के 22 जहाज फंसे

9. 200 करोड़ रुपये का सम्राज्य –

मर्चेंट नेवी से गॉडमैन बने अशोक खरात की अब तक 200 करोड़ से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हो चुका है। कांग्रेस ने अशोक खरात को ‘महाराष्ट्र का आसाराम’ करार दिया है। खरात की नासिक के पथर्डी में 30 एकड़ जमीन होने की बात सामने आई है।

10. नेता-अफसर लेते थे सलाह –

खरात का प्रभाव इसलिए बढ़ा क्योंकि उससे मिलने वालों की लिस्ट में बड़े-बड़े नेता और अफसर शामिल थे। नेता और अफसर अंक ज्योतिष पर भरोसा करते हुए पदोन्नति, पोस्टिंग और करियर से जुड़े मामलों पर खरात से सलाह लेते थे। यहां तक कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ भी उसकी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

अशोक खरात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 74 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज हुआ है। इसके साथ ही महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुरी तथा अघोरी प्रथाओं और काला जादू रोकथाम अधिनियम, 2013 की धाराएं भी लगाई गई हैं।

गिरफ्तारी के बाद खरात ने मौन व्रत ले लिया था, जिससे पुलिस को पूछताछ में दिक्कत आई। अब एसआईटी की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मर्चेंट नेवी का एक साधारण सेलर आखिर कैसे कैप्टन बना और फिर रसूखदार ज्योतिषी बनकर सत्ता के गलियारों में अपना दबदबा कैसे कायम कर लिया। जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Nayab Singh Saini जानिए कौन है हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी? – Haryana CM
भारत की 99% LPG पर 3 कंपनियों का राज! प्रोडक्शन बढ़ाने का प्लान
राहुल गांधी ने PM के बाद विदेश मंत्री जयशंकर हमला करते हुए पूछे 3 सवाल, ध्वस्त हो चुकी है विदेश नीति
पाकिस्तान हुआ हैरान और परेशान, जानिए क्या है भारतीय सेना की “कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन”?
मास्टरमाइंड AIMIM नेता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बागडोगरा में की थी फरारी की कोशिश
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Royal Enfield Classic 650 बुलेट का नया अवतार! हर महीने कितना EMI? Royal Enfield Classic 650 बुलेट का नया अवतार! हर महीने कितना EMI?
Next Article CNG Cars Under 3 Lakhs 3 लाख से सस्ती CNG कारें! तुरंत खरीदें ये 5 मॉडल

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Parents Rejected Love Marriage Son Died Parents Do Statue Marriage Yearly
देश

लव मैरिज ना करवाने पर बेटे ने कर लिया सुसाइड, पैरेंट्स अब मूर्ति बना कर हर साल करवाते शादी

March 28, 2026
Vivek Bindra
देश

आखिर में विवेक बिंद्रा होंगे गिरफ्तार? पुलिस पहुंची सुपरनोवा सोसाइटी, पुलिस के हाथ लगे कई सबूत

December 25, 2023
StopVivekBindra
देश

#StopVivekBindra – आखिर देर रात संदीप माहेश्वरी ने वीडियो डालकर कर डाला, विवेक बिंद्रा का सफाया

December 21, 2023
Air India London Flight U-Turns
देश

एअर इंडिया की लंदन फ्लाइट को 7 घंटे बाद लेना पड़ा यू-टर्न, सऊदी रूट से लौटी दिल्ली

March 26, 2026
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?