DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: कंपनी के मालिक ने शेयर बेचने से किया इनकार, खबर सुनते ही रॉकेट की तरह बढ़ा ये शेयर
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved

Home - फाइनेंस - कंपनी के मालिक ने शेयर बेचने से किया इनकार, खबर सुनते ही रॉकेट की तरह बढ़ा ये शेयर

फाइनेंसस्टॉक्स

कंपनी के मालिक ने शेयर बेचने से किया इनकार, खबर सुनते ही रॉकेट की तरह बढ़ा ये शेयर

Amit
Last updated: January 6, 2025 2:50 pm
Amit
Share
4 Min Read
Easy Trip Planners Limited
Easy Trip Planners Limited
SHARE

Easy Trip Planners Limited – आज शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है लेकिन उसके साथ ही ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के शेयरों में काफी उछाल देखने को मिला। सोमवार को यह शेयर NSE पर 15% से अधिक के उछाल के साथ ₹18.25 पर खुला। ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के शेयर में यह उछाल कंपनी के प्रमोटर की घोषणा के बाद किया गया। प्रमोटर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि भविष्य में किसी भी प्रमोटर्स के द्वारा कोई स्टेक सेल नहीं किया जाएगा। आप सभी को हम यह बता दें की ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड ऑनलाइन ट्रैवल पार्टनर EaseMyTrip की पैरंट कंपनी है।ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड का मार्केट कैप ₹5840 करोड़ है।

Contents
  • प्रमोटर निशांत पिट्टी ने कहा, अब नहीं बेचेंगे हिस्सेदारी
    • निशांत पिट्टी ने छोड़ा सीईओ पद (Easy Trip Planners Limited CEO)
    • सिर्फ 2 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे
    • क्या है ईजी ट्रिप प्लानर्स के फाइनेंशियल?

प्रमोटर निशांत पिट्टी ने कहा, अब नहीं बेचेंगे हिस्सेदारी

निशांत पिट्टी जो कि ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के प्रमोटर है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अब उनकी तरफ से कोई स्टेक सेल नहीं किया जाएगा। पिछले हफ्ते ही निशांत ने अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए 1.4% की हिस्सेदारी बेच दी थी। निशांत ने सीएनबीसी TV 18 को यह बताया कि ना तो वह खुद, प्रशांत और रिकांत पिट्टी अब कंपनी में कोई हिस्सेदारी बेचेंगे।

निशांत पिट्टी ने छोड़ा सीईओ पद (Easy Trip Planners Limited CEO)

कंपनी के सीईओ निशांत पिट्टी ने 1.4% हिस्सेदारी बेचने के बाद अपना सीईओ पद छोड़ दिया था जिसके बाद कंपनी में रिकांत पिट्टी को नया सीईओ बनाया गया था।हालांकि निशांत पिट्टी कंपनी में चेयरमैन बने रहेंगे। निशांत ने स्टेक सेल से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वह इस पैसे का इस्तेमाल ट्रेवल सेक्टर में निवेश करने के लिए करेंगे। ईजी ट्रिप प्लानर्स की बुक्स में फिलहाल ₹400 करोड़ का कैश है।

यह भी पढ़ें – महज 1 साल में हुए ₹1 लाख के ₹11 लाख, कंपनी करती है फैशन गारमेंट्स का काम

सिर्फ 2 साल में 3 बार बोनस शेयर बांटे

कंपनी ने बीते 2 सालों में अपने शेयरहोल्डर्स को 3 बार बोनस शेयर दे दिए हैं। कंपनी ने साल 2022 में फरवरी में 1:1 के रेशों में बोनस शेयर दिए थे यानी कंपनी के निवेशकों को हर 1 शेयर के बदले 1 शेयर बोनस के रूप में दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी ने नवंबर 2022 में फिर से 3:1 के रेशों में बोनस शेयर दिए और अभी नवम्बर 2024 में एक बार फिर से 1:1 के रेशों में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने 2022 में अपने ₹2 की फीस वैल्यू वाले शेयर्स को ₹1 की फेस वैल्यू वाले शेयर्स में बाँट दिया।

क्या है ईजी ट्रिप प्लानर्स के फाइनेंशियल?

Easy Trip Planners को वित्त वर्ष 2024 25 की दूसरी तिमाही में ₹149.9 करोड़ का रेवेन्यू प्राप्त हुआ।इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹25.8 करोड़ रुपए था।कंपनी का PE Ratio 66 है। वहीं फिलहाल कंपनी के प्रमोटर्स के पास 50.38% की हिस्सेदारी, वहीं पब्लिक के पास 44.47% की हिस्सेदारी और FII के पास 2.5% हिस्सेदारी है।ईजी ट्रिप प्लानर्स का 52 वीक हाई ₹27 जबकि 52 वीक लो ₹14.23 है। वर्तमान में ईजी ट्रिप प्लानर्स प्लानर्स की प्रतिद्वंदी कंपनी आईआरसीटीसी, TBOTEK और ITHL है।

डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।

कंपनी रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स दे रहे इन शेयर्स में खरीददारी की सलाह, ये रहे टारगेट
अडानी का यह शेयर जाएगा ₹1175, एक्सपर्ट की राय अभी खरीदने पर होगा मुनाफा
अडानी को पड़ी पैसों की जरूरत, कंपनी 1 बिलियन डॉलर के शेयर बेचेगी, आपके पास तो नही ये शेयर?
शेयर बाजार सीखने के लिए Share Market Basics PDF In Hindi – डाउनलोड करे
सिर्फ 5 दिन में स्टॉक हुआ रॉकेट, 50% का धमाल रिटर्न, Defence सेक्टर का अडानी बनेगा
Share This Article
Facebook Copy Link Print
ByAmit
Follow:
मेरा नाम अमित कुशवाह है मैं पिछले 7 साल से शेयर बाजार से जुड़ी जानकारियों की अपडेट्स देने का प्रयास कर रहा हूं।मेरे इस 7 साल के अनुभव से में आपको यहां पर शेयर बाजार, आईपीओ, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध करवाता रहूंगा।जिसके जरिए आप अपने फाइनेंशियल ज्ञान को बड़ा सकते है।
Previous Article RBI दे रहा है 80 हज़ार से ज्यादा सैलरी RBI दे रहा है जूनियर इंजीनियर को मौका, बेसिक और भत्ता समेत मिलेगी 80 हज़ार से ज्यादा सैलरी
Next Article जब दिलजीत दोसांझ ने दी सरकार को चुनौती 41 साल के हुए दिलजीत दोसांझ, शराब पर विवाद ऐसा की सरकार को दिया सीधा चैलेंज

Latest News

GST Reform
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! GST कटौती के बाद ये 10 चीजें हुईं सस्ती, जानें क्या-क्या मिलेगा फायदा?
बिज़नेस
August 18, 2025
Nikhil Kamath invested 137 cr in goldi solar
137 करोड़ के साथ निखिल कामथ ने लगाई बड़ी बाजी! क्या यह सोलर स्टॉक बनेगा मल्टीबैगर?
फाइनेंस स्टॉक्स
August 18, 2025
LIC Bima Sakhi Yojana बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
बीमा सखी योजना का फॉर्म भरे और पाइए ₹7000 प्रतिमाह, क्या है बीमा सखी योजना?
एजुकेशन
June 24, 2025
Youtuber Jyoti Malhotra Case
ज्योति मल्होत्रा के पिता की कोर्ट पहुंचने पर बेटी से नहीं हो सकी मुलाकात, बोले किसी ने मुझे……
देश
May 23, 2025
Foreign policy Collapsed," says PM Modi Rahul Gandhi counters with 3 questions to Jaishankar
राहुल गांधी ने PM के बाद विदेश मंत्री जयशंकर हमला करते हुए पूछे 3 सवाल, ध्वस्त हो चुकी है विदेश नीति
देश
May 23, 2025
Don't make iPhones in India," Trump warns, or pay steep 25% duty
ट्रंप ने एप्पल के सीईओ को दी टैरिफ की धमकी, आईफोन भारत में नहीं अमेरिका में बनाइए है
बिज़नेस
May 23, 2025
RBSE 12th Board Toppers List
एन.के.स्कूल की काशवी शर्मा के 99% अंक, जयपुर की बेटियों ने मारी बाज़ी
एजुकेशन
May 22, 2025
SwaRail App
रेलवे ने लांच किया ‘SwaRail’ ऐप, ट्रेन की टिकट से लेकर ट्रेन स्टेटस तक सभी सेवाएं; शिकायत भी कर सकेंगे
टेक्नोलॉजी
May 20, 2025
RBSE Board Result 2025
RBSE 10th, 12th Result 2025 Live – राजस्थान 12th बोर्ड का के परिणाम की तारीख ही जारी, rajresults.nic.in पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
एजुकेशन
May 20, 2025
Travel Ban to Turkey & Azerbaijan
पाकिस्तान के “भाईजान” की भारत वाली दुकान अब होगी बंद, संकट में घिरे तुर्की और अज़रबैजान
देश
May 14, 2025

You Might also Like

Listing
फाइनेंस

जुपिटर हॉस्पिटल आईपीओ की शानदार लिस्टिंग, 32% प्रीमियम से भरी निवेशकों की झोली

September 18, 2023
Doms Industries IPO
फाइनेंस

आईपीओ खुलने से पहले ही मचा तूफान, GMP पहुंचा ₹200 पर, 13 दिसंबर से लगा सकते पैसा

December 8, 2023
Deem Roll Tech IPO
फाइनेंस

Deem Roll Tech IPO – कल खुलने जा रहा आईपीओ, लिस्टिंग 27 फरवरी को, जाने क्या है प्राइस बैंड

February 19, 2024
Tiger Logistics
फाइनेंस

6 महीने में पैसा डबल, 10 टुकड़ों में बटने जा रहा ये शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

February 17, 2024
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2024 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?