Drone Spotted Over Rubio-Hegseth Army Base US in Panic – ईरान-इजरायल जंग का असर अब अमेरिका तक पहुंच गया है। वॉशिंगटन में एक आर्मी बेस के ऊपर ड्रोन मंडराते देखे गए, जिससे अमेरिकी सेना हाईअलर्ट पर आ गई है। यह वही बेस है जहां अमेरिका के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री मौजूद थे।
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को वॉशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर संदिग्ध ड्रोन मंडराते देखे गए। यह बेस इसलिए अहम है क्योंकि यहीं पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पेटे हेगसेथ का आवास है। ड्रोन देखे जाने के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों मंत्रियों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने पर भी विचार किया।
व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक
ड्रोन मंडराने की घटना के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक हुई और अमेरिकी सेना के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह कदम ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।
यह भी पढ़ें – ईरान ने कतर के पेट्रोलियम प्लांट पर किया अटैक! गैस फील्ड हमले का जवाब
FP CON चार्ली अलर्ट जारी
अमेरिका ने अपने कई आर्मी बेस की सुरक्षा बढ़ाकर FP CON चार्ली कर दिया है। यह अलर्ट का वह स्तर होता है, जिसे आतंकी हमले की आशं पर लागू किया जाता है। इसके साथ ही दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है।
पेंटागन ने क्या कहा?
पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने रक्षा मंत्री की गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग को गैर-जिम्मेदाराना भी बताया।
