शेयर बाजार में आज भारी गिरावट के बीच एक शेयर ऐसा भी रहा जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया। ऑटो कंपोनेंट्स बनाने वाली कंपनी फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयरों में आज 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके पीछे की वजह है कंपनी का अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान।”
फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर बुधवार को BSE में 5 फीसदी उछलकर 4650 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है।
क्या है बोनस शेयर का ऑफर?
फ्रंटियर स्प्रिंग्स ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी अगर किसी निवेशक के पास कंपनी का 1 शेयर है, तो उसे 2 अतिरिक्त बोनस शेयर मुफ्त में मिलेंगे। इसके लिए कंपनी ने 13 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिनके पास 13 मार्च तक शेयर होंगे, उन्हें यह तोहफा मिलेगा।
क्या बनाती है कंपनी?
फ्रंटियर स्प्रिंग्स ट्रांसपोर्टेशन सेक्टर के लिए हेवी-ड्यूटी स्प्रिंग्स और फोर्जिंग कंपोनेंट्स बनाती है। खास बात यह है कि हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में भी इस कंपनी की स्प्रिंग्स का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी इंडियन रेलवे के लिए वैगन, कैरिज और लोकोमोटिव के लिए कॉइल स्प्रिंग्स सप्लाई करती है।
यह भी पढ़ें – 5 लाख करोड़ डूबे! सेंसेक्स 1300 अंक लुढ़का, कोहराम मचा
कितनी तेजी आई है शेयरों में?
फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयरों ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है:
- पिछले 5 साल में शेयर 1500 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं
- पिछले 4 साल में करीब 1565 फीसदी का उछाल
- पिछले 3 साल में 1120 फीसदी की तेजी
- पिछले 2 साल में 325 फीसदी की बढ़त
- पिछले 1 साल में 140 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
12 मार्च 2021 को यह शेयर 282 रुपये पर था, जो आज बढ़कर 4650 रुपये पर पहुंच गया है।
कितना है मार्केट कैप?
कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बुधवार को बढ़कर 1815 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5470 रुपये है, जबकि लो लेवल 1653 रुपये है।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
