Cochin Shipyard Mazagon Dock Shipbuilders and Garden Reach Share – इन दोनों शेयर बाजार में जहाज बनाने वाली कंपनियों ने तूफान मचा रखा है क्योंकि जहाज बनाने वाली कंपनियों के शेयर तूफान से भी तेज गति से बढ़ते नजर आ रहे हैं। जहाज बनाने वाली इन कंपनियों में कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स शामिल है। पिछले 1 साल में जहाज बनाने वाली इन कंपनियों के शेयरों में 700% तक का उछाल आया है। बीते 1 साल में सबसे अधिक तेजी कोचीन शिपयार्ड के शहरों में देखने को मिली है।
कोचीन शिपयार्ड ने दिया 1 साल में 700% रिटर्न
Cochin Shipyard के शेयरों ने पिछले 1 साल से भी कम समय में 705 परसेंट का रिटर्न दिया है। 7 जुलाई 2023 को कोचीन शिपयार्ड के शेयरों की कीमत ₹289.80 रुपए थी लेकिन 18 जून 2024 को इस कंपनी के शेयर ₹2327.30 पर बंद हुए। कोचीन शिपयार्ड के शेयरों का 52 वीक लो ₹277.55 है जबकि 52 वीक हाई ₹2333.90 है।
ये भी पढ़ें – सिर्फ 5 दिन में स्टॉक हुआ रॉकेट, 50% का धमाल रिटर्न, Defence सेक्टर का अडानी बनेगा
मझगांव के शेयर ने 1 साल में दिया 243% का रिटर्न
Mazagon Dock Shipbuilders के शेयरो में पिछले 1 साल में 243% का उछाल देखने को मिला है। पिछले साल 19 जून 2023 को कंपनी के शेयर की कीमत ₹1218 थी जबकि आज 18 जून 2024 को इसी कंपनी के शेयरों की कीमत ₹4173.85 हो गई है। कंपनी का 52 वीक का हाई ₹4219 और 52 वीक लो ₹1057.85 रुपए है। कंपनी ने गत 6 महीनों में पैसा दुगुना किया है।
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर 1 साल में 207% उछले
पिछले 1 साल में Garden Reach Shipbuilders के शेयरों में 207% का उछाल देखने को मिला। इस जहाज कंपनी के शेयर पिछले साल 19 जून 2023 को ₹598.15 पर ट्रेड कर रहे थे लेकिन आज 18 जून 2024 को 13% की तेजी के साथ ₹1849.7 पर पहुंच गए है। कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई ₹1888.20 है जबकि शेयरों का 52 वीक लो ₹500.15 रुपए है।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
