Sikar Government School Camera Theft: कैमरे अक्सर लगाए जाते हैं चोरी की घटना से बचने के लिए, पर क्या हो अगर यह चोरी से बचाने वाले कैमरे ही चोरी हो जाए ? ऐसी ही एक घटना राजस्थान के सीकर जिले से सामने आ रही है जहां एक सरकारी स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए.
सरकारी स्कूल में हुई चोरी
चोरी की यह घटना दादिया थाना क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल की है. स्कूल का नाम सेठ जेपी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल है और यह सीकर के धर्मशाला इलाके के बेरी गांव में स्थित है.
सरकारी स्कूल में चल रही थी छुट्टी
स्कूल स्टाफ के अनुसार 12 जनवरी से 14 जनवरी के बीच मकर संक्रांति त्योहार को लेकर स्कूल में छुट्टी चल रही थी. इस दौरान स्कूल में कोई नहीं था और इसी मौके का फायदा उठाकर चोर ने पीछे से स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए.
सरकारी स्कूल को हुआ नुकसान
जेपी स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार चोरी की यह घटना स्कूल के लिए एक बड़ी क्षति है. यह कैमरे स्कूल प्रशासन को और बेहतर बनाने के लिए लगाए गए थे पर अब इनके चोरी हो जाने से स्कूल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
सरकारी स्कूल के स्टाफ ने देखा सबसे पहले
15 जनवरी को जब स्कूल दोबारा से एक लंबी छुट्टी के बाद खुला तब सामान्य तौर पर किए जाने वाले निरीक्षण में चोरी की यह बात सामने आई. सुबह जब स्टाफ स्कूल पहुंचा तो मुख्य दरवाजे और बरामदों में लगे सीसीटीवी कैमरे गायब नजर आए. स्कूल में लगे कैमरे या तो चोरी हो गए या फिर टूटे हुए पाए गए.
पुलिस कर रही है जांच
चोरी की इस घटना को समझते हुए स्कूल स्टाफ नीरज ने तुरंत नजदीकी दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. चोरी से पहले की सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि एक नकाबपोश व्यक्ति कैमरे को चुरा रहा है और बाकी के कैमरे तोड़ रहा है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
