इन दिनों भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर के लोग बहुत अधिक उत्साहित है। लेकिन उसके साथ ही लोगों को ये भी मानना है कि इलेक्ट्रिक कार के किलोमीटर रेंज कम है तो कही बीच रास्ते में बैट्री खत्म ना हो जाए। चीन इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में सबसे बड़ा खिलाड़ी है जैसा कि आपको मालूम ही है BYD अभी चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर कंपनी है।इसी प्रकार चीन में बैटरी बनाने वाली एक कंपनी जिसका नाम CATL है।CATL कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार की बैटरी से जुड़ी ऐसी टेक्नोलॉजी को तैयार किया है।जो कार को एक चार्ज में 1500 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध करवाएगी।चीन की यह टेक्नोलॉजी डुएल कोर सेटअप एविएशन से सेफ्टी टेक्नोलॉजी को उधार लेता है।
CATL Battery
चीन की इस कंपनी का यह भी मानना है कि बैटरी से मिलने वाली रेंज ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसकी सेफ्टी भी महत्वपूर्ण है।CATL कंपनी इसे अच्छे से जानती है।सेकंड जनरेशन की शेनस्क्सिंग सुपर फास्ट चार्जिंग बैटरी पहले से कई ज्यादा तेजी से जीरो से फास्ट तक जाती है। यह बैटरी हाई कैपेसिटी वाले चार्जिंग से चार्ज करने पर महज 5 मिनट में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज उपलब्ध करवाती है।
यह भी पढ़ें – बजट का नहीं कोई चक्कर, तो खरीदे ये दमदार SUV कार; इन कारणों से धड़ल्ले से बिक रही
यह बैटरी जीरो से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान पर भी 15 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। यह बैटरी जब पूरी तरह डिस्चार्ज हो जाती है तब भी बहुत ज्यादा पावर दे सकती है। 800 किलो वाट से ज्यादा सुपर कारों को चैलेंज करने के लिए काफी है। इसमें लगी बैटरी सोडियम आयन बैटरी है जो अपने आप में क्रांति है।CATL की ये तीसरी नई एंट्री उद्योग जगत में सबसे ज्यादा एनर्जी डेंसिटी के साथ अफोर्डेबल और ड्यूरेबल है।
इस बैटरी को कुछ इस तरह बनाया गया है कि जहां दूसरी बैटरी फेल हो जाती है वही यह -30 डिग्री सेल्सियस पर भी पूरी ताकत के साथ काम करते हैं। इसके अलावा यह बार-बार चार्ज करने पर भी शानदार प्रदर्शन देती है। यह बैटरी लिथियम आयन सेल से ज्यादा सुरक्षित है जो पंचर, दबाव यहां तक की ड्रिल से जुड़े तनाव परीक्षणों को भी बिना आग पकड़े झेल लेता है।
