Car Launches in January 2025 – नए साल की शुरुआत में बहुत सी कार बाजार में आने वाली है लेकिन आज हम आपको जनवरी 2025 में लांच होने वाली 10 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जैसा कि हमें पता है इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में बहुत सी SUV और दूसरी कार लॉन्च होने वाली है।यदि आप भी कार खरीदने का सोच रहे हैं तो उससे पहले आप इन कारों के बारे में जानकारी लेले।
Car Launches in January 2025
Kia Syros
Kia ने कुछ दिन पहले यानि कि 19 दिसंबर 2024 को अपनी सब कॉम्पैक्ट SUV Syros को बाजार में उतारा था। यह गाड़ी मार्केट में लॉन्च जनवरी में होगी इसे Sonet और Seltos के बीच में गैप को फिल करने के लिए उतरा गया है। यह कार एक बहुत ही अच्छे गुड लुकिंग डिजाइन के साथ आती है।Kia Syros हमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर के डीजल इंजन के साथ देखने को मिलती है।
Hyundai Creta EV
हुंडई अपनी सबसे अधिक इंतजार कराने वाली Creta EV लॉन्च करेगा। हुंडई अपनी पहली EV मार्केट में Creta के रूप में उतारने जा रहा है। वैसे हुंडई की Kona इलेक्ट्रिक कार पहले से आती है लेकिन उसकी कीमत तकरीबन 20 से 25 लाख के बीच में है। हुंडई की Creta EV जो की 48Kwh बैटरी पैक के साथ आती है और 300 किलोमीटर की रेंज प्रोवाइड कराती है।Creta EV की इलेक्ट्रिक मोटर 134Bhp और 255nm का टॉर्क देती है। सूत्रों के अनुसार ही बताया जा रहा है कि यह कार 0 से 100 किलोमीटर की दूरी महज 8 सेकंड में पूरी कर लेती है।
Maruti eVitara
मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVitara होगी।जिसे हाल ही में मिलन में दिखाया गया था इस कार का भारत में डेब्यू जनवरी 2025 में करवाया जाएगा।यह कार अपने वर्तमान प्लेटफार्म से बड़े नए प्लेटफार्म Heartect-e स्केटबोर्ड पर आधारित होगी।इसकी लंबाई 4,275mm है। यह कार 29 किलोवाट और 61 किलोवाट बैट्री पैक के साथ बाजार में आएगी। कंपनी के अनुसार इसके बड़े बैटरी बैक में 174bhp और 189nm का टॉर्क देखने को मिलता है।अब देखना यह है कि मारुति सुजुकी इसे किस कीमत पर बाजार में उतरता है।
यह भी पढ़ें – रेलवे कंपनी के शेयर में आज बड़ा उछाल, कंपनी को मिला 78 करोड़ का ऑर्डर
Mahindra BE 6
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV BE 6 जिसे एक्सपो में दिखाया गया इसकी कीमत और वेरिएंट की जानकारी जनवरी में दी जाएगी। कंपनी के द्वारा BE 6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18.79 लाख रुपए है।यह कार इंग्लो प्लेटफार्म पर बनी है इसका सिंगल मोटर 280hp और 380nm का टॉर्क पैसा करता है। यह कर 59 किलोवाट और 79 किलोवाट के पैक में आती है।
Mahindra XEV 9e
महिंद्रा की इस कार को XUV 700 का इलेक्ट्रिक कूप वर्जन या XEV 9e भी कहा जा सकता है। एक कार भी BE 6 की तरह 59 किलोवाट और 79 किलोवाट के बैटरी पैक के साथ आती है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21.9 लाख रुपए हैं। इस कार का आकर्षक प्वाइंट इसकी ट्रिपल स्क्रीन है।
Tata Harrier EV
टाटा की मोस्ट अवेटेड EV कार Tata Harrier EV है जो 17 जनवरी 2025 को लॉन्च हो सकती है।यह कार टाटा की दूसरी कार Sierra और Safari EV के साथ एक्सपो में लॉन्च हो सकती है। बताया जा रहा है कि टाटा की ये कार एक सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर चलेगी। इसमें आपको 12.3 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले देखने को मिलेगी।
Mahindra XUV 3XO EV
महिंद्रा ने अपनी कुछ समय पहले लांच हुई XUV 3XO का इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार कर लिया है। यह कार XUV 400 से छोटी और 4 मीटर के अंदर निकाली जा रही है।
Tata Safari EV
टाटा की Safari EV भी इस महीने बाजार में उतारी जा सकती है। इस कार का प्लेटफार्म बिल्कुल Harrier EV की तरह होगा। इसमें आपको 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ देखने को मिलेगी।
MG Cyberster
JSW MG मोटर इंडिया अपनी साइबरस्टर इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लॉन्च करने जा रहा है।यह कार कन्वर्टिबल 2 सीटर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 77 किलोवाट के लिथियम बैटरी लगी हुई है और ये कार 510 हॉर्स पावर और 725nm का टॉर्क देती है।MG की ये कार 0-100 Kph मात्र 3.2 सेकंड में चली जाती है। कंपनी के द्वारा इसकी रेंज सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर बताई जा रही है।
Skoda Kodiaq
स्कोडा की तरफ से बाजार में नई Kodiaq उतारी जा रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह कार 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतारी जाएगी जो कि 190bhp और 320nm का टॉर्क देती है। इस कार को 4×4 में भी देखा जा सकता है।
