विश्व में इलेक्ट्रिक कार बनाने के मामले में चीन की BYD कंपनी किसी से कम नहीं है।BYD कंपनी भारत में अपनी धांसू इलेक्ट्रिक सेडान सील का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। आपको इस नई BYD Seal 2025 में बेहद अमेजिंग फीचर्स देखने को मिलेंगे।BYD कंपनी के द्वारा साल 2024 में भारत मे BYD SEAL कार को लॉन्च किया था।भारत में BYD SEAL 2025 वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹41 लाख रुपए से ₹53 लाख रुपए तक रखी गई है।
BYD Seal 2025 (सिर्फ 1 चार्ज में 650Kms)
BYD Seal कार में हमें 2 बैट्री पैक ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें पहला बैटरी पैक 61.4kWh के साथ आता है इसमें गाड़ी सिंगल चार्ज पर तकरीबन 510 किलोमीटर की रेंज उपलब्ध कराती है।वहीं इसी के 82.5kWh का बैटरी पैक ऑप्शन में हमें 650 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें – बाजार में तहलका मचाने आई नई रॉयल एनफील्ड हंटर 350, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स?
BYD Seal की कार परफॉर्मेंस और फीचर्स
BYD की यह कार 0 से 100किमी/घंटा महज 3.8 सेकंड में चली जाती है। वही कंपनी ने इस कार को बेहतर बनाने के लिए 2025 मॉडल में फ्रीक्वेंसी सिलेक्टिव डेम्पर्स जैसे फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा हमें कार केबिन में नई सिल्वर प्लेटेड डिमिंग कैनोपी, पावर सनशेड, बड़ा एयर कंडीशनिंग सिस्टम जो कि बेहतर एयर प्युरीफिकेशन के साथ आता है।BYD की इस कार में सेफ्टी के लिहाज से मल्टीपल एयरबैग, लेन कीपिंग एसिस्ट, अडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस कार को सेफ्टी के लिए NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
