आज हम आपको एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो महज सिर्फ ₹8 लाख रुपए की है। न्यूयॉर्क में हुए कार अवॉर्ड शो में वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर की वर्ल्ड अर्बन कार कैटेगरी का अवार्ड BYD Seagull/Dolphin ने जीत लिया है। इस कार ने मिनी कूपर और हुंडई इंस्टर/कैस्पर से आगे निकल कर ये अवार्ड जीता है। साल 2024 के अंदर वर्ल्ड अर्बन कार का अवार्ड Volvo EX30 को मिला था।BYD कंपनी की सबसे छोटी कार सीगल ही है जिसे कुछ जगह पर डॉल्फिन के नाम से भी जाना जाता है। चीन में इस कार को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ बेचा जाता है।इसका पहला वेरिएंट जो 30.08 kWh की बैटरी के साथ आता है जिसकी कीमत CNY 69,800 (यानि ₹8 लाख) से शुरू होती है। वहीं इसका दूसरा टॉप स्पैक फ्लाइंग एडिशन जो 38.88 किलोवाट की बैटरी के साथ आता है और इसकी कीमत CNY 85,800 (यानि तकरीबन ₹10 लाख) रुपए है।
क्या है BYD Seagull के फीचर्स?
चीन की BYD Segal के बेस विटेलिटी एडिशन मॉडल में हमें व्हील कवर के साथ 15 इंच के स्टील व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रीडम एडिशन और फ्लाइंग एडिशन 16 इंच के एल्यूमिनियम एलॉय व्हील मिलते हैं। कंपनी के द्वारा इसमें चार कलर ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें आर्कटिक ब्लू, वार्म सन व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और पीच पिंक शामिल है। यदि हम इस कार के इंटीरियर कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें हमें डीप ओशन ब्लू और ड्यून पिंक शामिल है।
4 मीटर से छोटी है ये इलेक्ट्रिक कार
BYD कंपनी की सीगल 2025 मॉडल कार का डाइमेंशन पहले की तरह ही है।इस कार की लंबाई 3780 मिमी. और चौड़ाई 1715 मिमी., ऊंचाई 1540 मिमी. हैं। इसका व्हील बेस 2500 मिमी है। कंपनी ने इस कार में सामने की तरफ से कोई बदलाव नहीं किया है। वही इस कार में पीछे की तरफ बिल्ड योर ड्रीम्स लेटरिंग को BYD लेटरिंग से बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें – इस कंपनी की कार बनी दुनिया की सबसे जबरदस्त कार, मिला 2025 वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर अवार्ड
BYD Seagull एक चार्ज में कितना चलती है?
BYD Seagull के फीचर्स की बात करे तो इसमें मोबाइल वायरलेस चार्जर, हिटेड फ्रंट सीट्स और इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट्स से लैस है। इस कार में हमें 10.1 इंच की रोटेबल इन्फोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।यह कार 30.8 kWh की बैटरी पैक पर सिंगल चार्ज में 305Km की रेंज और 38.8kWh बैटरी पैक पर सिंगल चार्ज में 405Kms की रेंज देती है।महज 4.9 सेकंड में 0-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।
