बीएमडब्ल्यू अपनी बाइक्स के लिए पहले से ही बेहद मशहूर है।अब वह अपनी बीएमडब्ल्यू 1300cc के लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इस साल 29 अप्रैल 2025 को बीएमडब्ल्यू अपनी नई R 1300 RT बाइक पर से ग्लोबली पर्दा उठाने जा रहा है।यह बाइक एक स्पोर्ट्स बाइक है जो BMW की R 1250 RT बाइक को रिप्लेस करेगी। बीएमडब्ल्यू की इस बाइक के ट्यूबलर स्टील फ्रेम को शीट मेटल चेसिस से बदला जाएगा।आइए जानते है क्या होंगे BMW R 1300 RT के फीचर्स?
BMW R 1300 RT का दमदार इंजन
यदि हम बीएमडब्ल्यू के BMW R 1300 RT बाइक की बात करे तो हमे इसमें 1300 सीसी का बॉक्सर ट्विन इंजन मिलेगा।यह बाइक 7750rpm पर 145bhp और 6500 rpm पर 149nm का टॉर्क जनरेट करती है।इस बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है जो ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन पर काम करता है।
बीएमडब्ल्यू के द्वारा अनवील किया गया टीजर बाइक के डिजाइन के बारे में जानकारी नहीं देता है।इसके अलावा टेस्ट म्यूल के स्पाई शॉट्स से बाइक के बारे में काफी जानकारी मिलती है। इसमें वर्टिकली LED हेडलाइट, DRLs और ट्रांसपेरेंट वाइजर के साथ आउटगोइंग मॉडल से काफी अलग है। बीएमडब्ल्यू की ये बाइक फेयरिंग होने के साथ ही BMW R 1250 RT जितनी ही भारी है।
बीएमडब्ल्यू की इस बाइक में हमें मल्टीप्ल राइड मोड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, TFT डिस्प्ले, ABS मोड और ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है। बाइक में हमें कंफर्ट और बेहतर डायनॉमिक्स के साथ आगे की ओर बीएमडब्ल्यू का टेलीलेवर सस्पेंशन मिलता है। हालांकि बीएमडब्ल्यू के द्वारा अभी तक इस बाइक की कीमत के बारे में कोई डिटेल्स नहीं बताई गई है।
