DinKiNewsDinKiNews
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Reading: Rajasthan BJP Manifesto – भाजपा देगी 12वीं पास को स्कूटी, PG तक शिक्षा फ्री, बेटी के जन्म पर 2 लाख
Share
Font ResizerAa
DinKiNewsDinKiNews
Font ResizerAa
Search
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • टेक्नोलॉजी
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • ऑटोमोबाइल
Follow US
© 2023 DinkiNews.com All Rights Reserved
Home » Rajasthan BJP Manifesto – भाजपा देगी 12वीं पास को स्कूटी, PG तक शिक्षा फ्री, बेटी के जन्म पर 2 लाख
देश

Rajasthan BJP Manifesto – भाजपा देगी 12वीं पास को स्कूटी, PG तक शिक्षा फ्री, बेटी के जन्म पर 2 लाख

Lokesh Jangid
Last updated: December 10, 2024 6:46 pm
Lokesh Jangid
Share
7 Min Read
BJP Party
SHARE

Rajasthan BJP Manifesto – राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जहां एक और कांग्रेस सरकार के द्वारा गहलोत की गारंटी के नाम से योजनाएं निकाली जा रही है वहीं दूसरी और भाजपा के द्वारा मोदी की गारंटी के नाम से गारंटी दी जा रही है। इसी बीच 16 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि अब राजस्थान राज्य में महिलाओं और किसानों को अपमानित नहीं होने दिया जाएगा।

Contents
  • खुशहाल किसान
  • सुरक्षित समाज सशक्त महिला
  • उत्कृष्ट शिक्षा समर्थ युवा
  • आरोग्य प्रदेश
  • कुशल प्रशासन, मजबूत कानून व्यवस्था
  • गौरवशाली विरासत आदित्य पर्यटन
  • सबका विकास सबका कल्याण
  • प्रबल अर्थव्यवस्था एवं उद्योग
  • सुदृढ़ आधारभूत संरचना

जेपी नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है उसे बीजेपी के विकास का रोडमैप कह कर संबोधित किया है। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी राजस्थान राज्य में सबका साथ सबका विकास करेगी। नड्डा ने बीजेपी के इतिहास को साक्षी बताते हुए कहा कि हमने जो कहा है, वह करके दिया है और जो नही कहा है वह भी करके दिया है। इसके साथ ही नड्डा ने केंद्र की राजस्थान से जुड़ी योजनाओं का जिक्र भी किया और कहा कि राजस्थान राज्य में पिछले 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज बनवा गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास से गरीब, गांव, किसान, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को लाभ पहुंचेगा।

खुशहाल किसान

  • किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों के लिए वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹12000 प्रतिवर्ष करेंगे।
  • सभी लघु, सीमांत, बटाईदार किसानों और खेती हर श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देंगे।
  • MSP के साथ बोनस देकर गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदेंगे।
  • ज्वार, बाजरा MSP पर खरीदेंगे एवं श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना करेंगे।
  • केंद्र सरकार के साथ मिलकर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।

सुरक्षित समाज सशक्त महिला

  • हर जिले में महिला थाना, हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क एवं सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन करेंगे।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना से गरीब परिवार की बालिकाओं को ₹2 लाख की कुल वित्तीय सहायता देंगे।
  • गरीब छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।
  • मुख्यमंत्री फ्री स्कूटी योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देंगे।
  • 6 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर लखपति बनाएंगे।
  • सभी गरीब परिवार की महिलाओं को ₹450 में एलपीजी सिलेंडर देंगे।
  • पीएम मातृ वंदना योजना की वित्तीय सहायता को बढ़ाकर ₹8000 करेंगे।

उत्कृष्ट शिक्षा समर्थ युवा

  • प्रत्येक संभाग में IIT की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी स्थापित करेंगे।
  • गरीब परिवारों के बच्चों को स्कूल बैग, किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए सालाना ₹1200 देंगे।
  • सरकारी स्कूलों एवं कॉलेजों समेत पूरे प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।
  • अगले 5 वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 2.5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।

आरोग्य प्रदेश

  • 40,000 करोड़ से स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार एवं नवीनीकरण करेंगे।
  • प्रत्येक संभाग में AIIMS की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे।
  • वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण
  • 15,000 डॉक्टर एवं 20,000 पैरामेडिकल स्टाफ की नई नियुक्तियां करेंगे
  • MBBS एवं अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों में 6,000 नई सीटों को जोड़ेंगे

कुशल प्रशासन, मजबूत कानून व्यवस्था

  • पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए SIT का गठन करेंगे।
  • प्रदेश में हुए मिड डे मील, पीएम आवास आदि घोटालों की जांच के लिए SIT स्थापित कर सख्त कार्रवाई करेंगे।
  • किसानों की नीलाम हुई जमीनों का उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति बनाएंगे।
  • पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू कर यह सुनिश्चित करेंगे की ट्रांसफर में कोई भी भेदभाव नहीं हो।

गौरवशाली विरासत आदित्य पर्यटन

  • 800 करोड रुपए से शेखावाटी, ढूंढाड, ब्रज, हाड़ौती, मेवाड़, मारवाड़, अजमेर एवं बीकानेर सांस्कृतिक क्षेत्र में क्षेत्रीय विरासत केंद्र बनाएंगे।
  • बसवा (दौसा) एवं मांडलगढ़ में महाराणा सांगा जी के भव्य स्मारकों का निर्माण करेंगे।
  • जनजाति वीरों के प्रतीक मानगढ़ धाम को भव्य ट्राइबल डेस्टिनेशन के रूप में विस्तार करेंगे।
  • 2000 करोड़ के निवेश से पर्यटन कौशल कोष बनाकर प्रदेश के 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे।

सबका विकास सबका कल्याण

  • अगले 5 वर्षों तक गरीब कल्याण योजना से सभी गरीब परिवारों को मुक्त राशन देंगे।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करके यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को पेंशन बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह करेंगे।

प्रबल अर्थव्यवस्था एवं उद्योग

  • अगले पांच वर्षों में राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर इकोनामी बनाएंगे।
  • प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करेंगे।
  • ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाएंगे जिससे 50 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।
  • एक जिला एक उत्पाद योजना से जिलों के चयनित उत्पादों के उत्पादन एवं निर्यात हब के रूप में विस्तार करेंगे।

सुदृढ़ आधारभूत संरचना

  • जयपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे।
  • कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में होने वाली बिजली चोरी एवं बिजली कटौती को समाप्त कर घरेलू क्षेत्रों में 24X7 बिजली सुनिश्चित
  • 2025 तक जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी घरों में पानी उपलब्ध कराएंगे।
  • जयपुर मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार करेंगे एवं प्रमुख शहरों में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए मास्टर प्लान बनाएंगे।
घर पर बस 2 मिनट में करें घी की पहचान, FSSAI ने बताया आसान तरीका
चंडीगढ़ और अंबाला में बजा सायरन, प्रशासन ने घर में रहने की हिदायत दी, पंजाब सहित अन्य राज्यों में हाई अलर्ट
Gas Pipeline Rules 2026 – PNG पाइपलाइन के पास घर? 3 महीने में कनेक्शन लो वरना LPG बंद!
ज्योति मल्होत्रा के पिता की कोर्ट पहुंचने पर बेटी से नहीं हो सकी मुलाकात, बोले किसी ने मुझे……
Petrol-Diesel Price – मोदी सरकार ₹10 तक कम कर सकती है पेट्रोल-डीजल के दाम, मिलेगी बड़ी राहत
TAGGED:Rajasthan BJP Manifesto
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article Dhanteras 2023 धनतेरस 2023 – जानिए धनतेरस किसके लिए रहेगी शुभ, दो घंटे तक ही रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
Next Article Quinton De Kock साउथ अफ्रीका की World Cup सेमी फाइनल में 6 वी हार, Quinton de Kock ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास

Latest News

Stock Falls 40 Percent Then Surges 13 Percent in a Day
40% लुढ़कने के बाद फिर दौड़े निवेशक, आज शेयर में 13% की उछाल
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks
बर्नस्टीन की फेवरेट लिस्ट में ये 5 हाउसिंग फाइनेंस स्टॉक, 75% तक रिटर्न का इशारा
फाइनेंस स्टॉक्स
April 10, 2026
Rupee Gains Markets Rally Gold and Silver Jump
 निवेशकों वाला दिन! रुपया दमदार, बाजार गरजा, सोना-चांदी भी मचल उठे
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Adani Group Shares Jump After US Court Order
अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
Iran-US War Pause Oil Prices Crash Markets Shake U
ईरान-अमेरिका जंग रुकी – तेल के दाम गिरे, बाजार में भूचाल!
फाइनेंस स्टॉक्स
April 8, 2026
US Iran Ceasefire
ट्रंप का धमाका – होर्मुज खुलेगा, 2 हफ्ते सीजफायर का ऐलान!
ईरान-अमेरिका युद्ध दुनिया
April 8, 2026
How To Pick Fresh Lauki 4 Pro Tips for Buying Lauki
लौकी खरीदते हैं तो ये 4 टिप्स रखें दिमाग, नहीं तो बेकार हो जाएगा सब्जी का स्वाद
लाइफस्टाइल
April 7, 2026
Tata 5 Giant Stocks Crash 32 Percent Drop in 6 Months Buy Now
32% की भारी गिरावट – टाटा के टॉप 5 स्टॉक्स में खरीदारी का मौका?
फाइनेंस स्टॉक्स
April 7, 2026
KTM Duke 390 Price Hike By 40000 Rupees
KTM Duke 390 Price Hike – KTM Duke 390 की धांसू बाइक हुई ₹40,000 महंगी
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026
Tesla Supercharger
टेस्ला का धमाकेदार एंट्री! मॉल में लगाया नया सुपरचार्जर, 15 मिनट में कार होगी फुल चार्ज
ऑटोमोबाइल
April 7, 2026

You Might also Like

Petrol-Diesel Rates Hike
देश

Petrol-Diesel Rates Hike – पेट्रोल 7 रुपये, डीजल 25 महंगा! ये पेट्रोल पंप प्रभावित

April 1, 2026
India Pakistan Ceasefire
देश

दोपहर 3:30 बजे आया फोन फिर……जानिए क्या है अचानक भारत पाक के बीच हुए युद्ध विराम की इनसाइड स्टोरी

May 10, 2025
Balaknath Rajasthan CM
देश

मोदी ने किया राजस्थान के मुख्यमंत्री का ऐलान, मोदी शाह की बैठक के बाद हुई घोषणा

December 3, 2023
Vivek Bindra
देश

आखिर में विवेक बिंद्रा होंगे गिरफ्तार? पुलिस पहुंची सुपरनोवा सोसाइटी, पुलिस के हाथ लगे कई सबूत

December 25, 2023
DinKiNewsDinKiNews
Follow US
© 2026 DinkiNews.com All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?