Toyoto Fortuner – भारत देश के ग्राहकों में आज भी यदि फुल साइज SUV सेगमेंट में कार लेने की बात आती है तो आज भी टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का नाम सबसे आगे हैं। टोयोटा कंपनी ने एक बार फिर से पिछले महीने जनवरी 2024 में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में फॉर्च्यूनर ने नंबर 1 पोजीशन हासिल कर ली है। वैसे तो टोयोटा फॉर्च्यूनर ने पिछले साल के मुकाबले 13 परसेंट की गिरावट देखने के बाद भी जनवरी 2024 में 3,213 फॉर्च्यूनर कर बेच डाली। पिछले बार जनवरी 2023 में कंपनी ने 3698 फॉर्च्यूनर कार बेची थी।
जब से भारत में फोर्ड ने अपनी पॉपुलर एवेंडर कार का प्रोडक्शन बंद किया है तब से फॉर्च्यूनर ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। आइए जानते हैं फुल साइज एसयूवी सेगमेंट की सेल्स के बारे में पूरी जानकारी क्या है।
Skoda सिर्फ 53 कोडियाक बेच सकी
फुल साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में पिछले वर्ष के मुकाबले 43 परसेंट की गिरावट के बावजूद भी MG ने 149 एमजी ग्लोस्टर बेचकर दूसरे नंबर पर रही। वही फॉक्सवैगन ने 57% की वार्षिक गिरावट के बाद भी फॉक्सवैगन टिगुआन की 113 कार बेचकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 45 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट के बाद जीप मेरिडियन की 110 यूनिट बेचकर चौथे नंबर पर रही। सबसे अधिक गिरावट है स्कोडा में देखने को मिली स्कोडा की कोडियाक में 73 प्रतिशत की सालाना गिरावट के बाद 53 यूनिट बेचकर पांचवे नंबर पर रही।

यह भी पढ़ें – Juniper Hotels IPO – 21 फरवरी को होगा ओपन, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज
ऑटोमेटिक गियर बॉक्स से लबरेज कार (Features of Toyoto Fortuner)
आपको हम यह बता देगी Toyoto Fortuner एक 7 सीटर फुल साइज SUV कार है। ग्राहकों को इसमें दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जिसमें पहला 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 166 बीएचपी पावर और 245 नैनोमीटर का पीक टॉक जनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन है जिसमें आपको 204 बीएचपी की पावर और 500 नैनोमीटर का पिकअप देखने को मिलता है। डीजल इंजन में आपको 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। टोयोटा की फॉर्च्यूनर में सेफ्टी के लिहाज से 7 एयरबैग, हिल एसिस्ट, एबीएस और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।
जानिए क्या है टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत? (Price of Toyoto Fortuner)
यदि हम Toyoto Fortuner कार के इंटीरियर की बात करें तो फॉर्च्यूनर के स्टैंडर्ड वेरिएंट में आपको 8 इंच और लेजेंडर वेरिएंट में 9 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है। फॉर्च्यूनर लेजेंडर वेरिएंट में आपको 360 डिग्री पार्किंग कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर भी मिल जाते हैं। यह कार एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। यदि हम टोयोटा फॉर्च्यूनर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह ₹33.43 लाख रुपए से लेकर टॉप मॉडल ₹51.45 लाख रुपए तक जाती है।
