Best Budget Safety Cars – भारत में हम लोगों के बीच जब से गाड़ियों में सुरक्षा के प्रति सेफ्टी फीचर्स को देखा जाने लगा है तभी से कार कंपनियों ने अब एंट्री लेवल की कारों में भी 6 एयरबैग जैसे फीचर लेना शुरू कर दिया है। पहले कंपनियों के द्वारा ये सभी फीचर्स ₹10 लाख रुपए से अधिक कीमत की कार में देखने को मिलते थे, लेकिन अब ये फीचर्स 10 लाख से कम की कारों में ही देखने को मिल रहा है। आज हम आपको ऐसी तीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपके बजट में आती है बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा का भी ख्याल रखती है।
Best Budget Safety Cars
1.Maruti Suzuki Alto K10
मारुति सुजुकी की तरफ से आने वाली Alto K10 कार, जिसकी कीमत ₹4.23 लाख से शुरू हो जाती है।ये भारत में एक समय पर सबसे अधिक बिकने वाली कार थी अब इस सस्ती कार में भी 6 एयरबैग आने लगे हैं। इसके अलावा Alto K10 में हमें मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देखने को मिलता है और इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन आता है जो 67bhp की पावर प्रदान करता है। इस कार का बाजार में सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस कार की कीमत भले ही ₹16000 से बढ़ाई गई हो, लेकिन यह कार अब ज्यादा सुरक्षित है।
2.Maruti Suzuki Eco
मारुति सुजुकी की ही आने वाली यह दूसरी कार ईको है जिसकी कीमत ₹5.69 लाख से शुरू होती है। इसकी साथ ही ये MPV सेगमेंट में आने वाली सबसे सस्ती 6 एयरबैग वाली कार है। इस कार में हमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80bhp की पावर प्रदान करता है।यह कार अब सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है लेकिन वह 5 सीटर वेरिएंट में ही आएगी। कंपनी ने इस गाड़ी में सेफ्टी अपडेट करने के बाद इसकी कीमत ₹25,500 रुपए से बढ़ा दी है।
3.Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी की यह तीसरी कार सेलेरियो है जिसकी कीमत ₹5.64 लाख रुपए से शुरू होती है। मारुति सुजुकी इस कार में हमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 67 bhp की पावर प्रदान करता है। यह कार हमें सीएनजी वेरिएंट में भी देखने को मिलती है इसके साथ ही इस कार में AMT ऑप्शन भी मिलता है। अब इस कर में भी हमें 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे।
