Bernstein Bullish on These 5 Housing Finance Stocks – मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और जंग के अपडेट्स से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी सीजफायर से तेजी तो कभी उसके टूटने से भारी गिरावट। लेकिन इन वैश्विक मुश्किलों के बीच भी कुछ भारतीय शेयर ऐसे हैं, जिनमें एक्सपर्ट्स को मजबूत कमाई की संभावना नजर आ रही है। खासतौर पर अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन (Bernstein) ने बड़ा दांव खेला है। ब्रोकरेज ने इन पांच शेयरों के दामों में 75% तक की तेजी आने का अनुमान जताया है।
1. होम फर्स्ट इंडिया (Home First India)
बर्नस्टीन ने होम फर्स्ट फाइनेंस को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। गुरुवार को जहां यह करीब 1,060 रुपये पर बंद हुआ, वहीं ब्रोकरेज ने इसका लक्ष्य 1,430 रुपये तय किया है। पहले यह टारगेट 1,400 रुपये था।
2. आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance)
इस शेयर को भी ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग मिली है। बर्नस्टीन ने वित्त वर्ष 2027 के लिए इसका टारगेट प्राइस 600 रुपये रखा है। गुरुवार को यह शेयर करीब 472 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।
3. एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस (Aptus Value Housing Finance)
इस स्टॉक पर भी ब्रोकरेज की नजर है और इसे ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी गई है। गुरुवार को 217 रुपये के आसपास चल रहे इस शेयर के लिए बर्नस्टीन ने 350 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यह भी पढ़ें – अमेरिकी कोर्ट का ग्रीन सिग्नल, कोर्ट के फैसले से अडानी ग्रुप के शेयर रॉकेट की तरह चढ़े
4. आवास फाइनेंसर्स (Aavas Financiers)
इस शेयर को ब्रोकरेज ने ‘मार्केट परफॉर्म’ रेटिंग दी है। यह फिलहाल करीब 1,221 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। बर्नस्टीन को उम्मीद है कि यह 1,440 रुपये तक जा सकता है। ध्यान रहे, इससे पहले इसका टारगेट 1,580 रुपये था।
5. पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing)
इस शेयर का टारगेट थोड़ा कम किया गया है, लेकिन ब्रोकरेज फिर भी इसको लेकर आशावादी है। बर्नस्टीन के मुताबिक, पीएनबी हाउसिंग का शेयर 880 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। इससे पहले इसका टारगेट 1,060 रुपये था।
डिस्क्लेमर – हमारे द्वारा किसी शेयर की दी गई जानकारी उसके परफॉर्मेंस पर आधारित होती है। यह हमारे द्वारा दी गई कोई निवेश की सलाह नहीं है।शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन हैं कृपया निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह ले।
