Chetak Urbane Scooter – भारतीय बाजार में आए दिन नए-नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हो रहे हैं। बजाज ऑटो के द्वारा भारतीय बाजार में एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak Electric उतारा गया है। जिसकी वर्तमान में दिल्ली में ऑन रोड प्राइस तकरीबन 1,30,000 रुपए के आसपास है। जो कि उसके एमआरपी मूल्य से ₹22,000 कम है। यह स्कूटर भारत में Ather 450X की कीमत ₹1.38 लाख और S1 Pro Gen 2 की कीमत ₹1.47 लाख से सस्ता है। हाल ही में बजाज के द्वारा अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर “Bajaj Chetak Urbane” के नाम से बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मशहूर चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का यह सबसे लेटेस्ट मॉडल है। कंपनी के द्वारा कंपनी के द्वारा इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको अधिक रेंज मिलेगी और कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। बजाज ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वेरिएंट Standard और Tecpac के साथ बाजार में उतारा है। इसका बेस मॉडल प्रीमियम वर्जन के नजदीक ही रहेगा। कंपनी ने इस मॉडल में कई अपग्रेड किए हैं।
पुराने Chetak Electric Scooter में क्या फीचर्स है?
बजाज के इस चेतक स्कूटर में इलेक्ट्रिक मोटर एक 3 फेज परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। जो की 1950 आरपीएम पर 20 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। चेतक कैसेट स्कूटर में एक सिंगल स्पीड कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है जो कि पिछले पहिए को चलाने का काम करता है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिथियम आयरन बैटरी लगी हुई है। जो इको मोड में 90 किलोमीटर और स्पोर्ट्स मोड में 80 किलोमीटर की राइडिंग रेंज का दावा करती है। इस स्कूटर में 230 वाट का पोर्टेबल चार्जर दिया गया है जिसको घर में काम आने वाले घरेलू 5A सॉकेट के साथ चार्ज किया जा सकता है।
जानिए नए Bajaj Chetak Urbane में क्या फीचर्स है?
बजाज चेतक के इस नए मॉडल में 2.88kWh की बैट्री पैक पावर दी गई है। कंपनी ने इसके चेतन प्रीमियम वेरिएंट में भी इतनी ही कैपेसिटी की बैटरी लगाई है। हालांकि नए बजाज चेतक की रेंज पुराने वाले चेतक से कहीं ज्यादा है। यह फुल चार्ज करने पर 113 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है वहीं दूसरी तरफ सिंगल चार्ज पर प्रीमियम वर्जन वाला चेतक स्कूटर 108 किलोमीटर की रेंज की दूरी तय कर सकता है।
क्या है Bajaj Chetak Urbane की टॉप स्पीड?
Bajaj Chetak Urbane के दोनों वेरिएंट को फुल चार्ज करने में 4 घंटे 50 मिनट लगेंगे। वही इस चेतक अर्बन की टॉप स्पीड 73 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि इसके प्रीमियम वर्जन की टॉप स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा है। नया स्कूटर टॉप स्पीड के मामले में पुराने स्कूटर से आगे हैं। वहीं इसके साथ ही आपको स्टैंडर्ड वेरिएंट में सिर्फ ईको राइडिंग मोड दिया गया है और इसकी एप्प कनेक्टिविटी भी लिमिटेड ही है।
क्या है Bajaj Chetak Urbane की कीमत?
यदि हम बाजार चेतन अर्बन स्टैंडर्ड के इफेक्टिव एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह ₹1,15,001 है।वही दूसरी तरफ Tecpac वेरिएंट के एक्स शोरूम कीमत की बात करें तो यह ₹1,21,000 है। जबकि बजाज चेतक के पहले से चल रहे प्रीमियम वर्जन के एक्स शोरूम कीमत ₹1,51,000 है।
बजाज ऑटो की बिक्री बढ़ी
बजाज ऑटो की नवंबर में कुल बिक्री वार्षिक आधार पर 31% से बढ़ी है और कंपनी ने 4,03,003 यूनिट की बिक्री की है।जो की गत वर्ष नवंबर 2022 में 3,06,719 यूनिट थी। बजाज ऑटो पुणे की तरफ से बयान आया है कि पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 69% से बढ़कर 2,57,744 यूनिट हो गई है। जबकि नवंबर 2022 में यह आंकड़ा 1,52,883 यूनिट था।
