अगर आप भी एक प्रीमियम SUV खरीदने की सोच रहे हैं जहां बजट का कोई चक्कर नहीं है तो आपके लिए AUDI Q3 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।ऑडी कंपनी की ये कार जबरदस्त फीचर्स, दमदार स्पोर्टी डिजाइन और भरोसेमंद इंजीनियरिंग के साथ आती है।AUDI की ये कार प्रीमियम, प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी वेरिएंट में उपलब्ध है।इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹44.99 लाख रुपए है। ऑडी की ये कार महज एंट्री लेवल SUV ही नहीं बल्कि एक लग्जरी कार है। आइए जानते इस कार की खास बातें क्या है?
AUDI Q3 का दमदार परफॉर्मेंस
ऑडी Q3 कार 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। जो हमें 190hp की पावर और 320nm का टॉर्क जनरेट करके देती है। यह कार महज 7.3 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।ऑडी की फेमस ऑल व्हील ड्राइव टेक्नोलॉजी के साथ यह सड़क पर बेहतर पकड़ और नियंत्रण रखती है। इस कार में हमें ऑटो ड्राइव सिलेक्ट फीचर भी मिलता है जो आपको मूड और रास्ते के हिसाब से ड्राइविंग मोड चुनने का ऑप्शन देता है।
टेक्नोलॉजी के साथ जबरदस्त इंटीरियर
ऑडी की Q3 कार का केबिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। ऑडी Q3 चलाने वाले ड्राइवर को वर्चुअल कॉकपिट प्लस और एमएमआई टच के साथ एमएमआई नेविगेशन प्लस जैसे डिजिटल फीचर्स मिलते है। इसके अलावा 30 कलर वाली एंबिएंट लाइटिंग, 10 स्पीकर वाला ऑडी साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग वाला ऑडी फोन बॉक्स दिया गया है। इन सभी फीचर्स के साथ आपकी ड्राइव बेहद स्मार्ट और सहज हो जाती है।
यह भी पढ़ें – MG की ये e-SUV मार्केट में मचाएगी तहलका, जबरदस्त लुक और फ्यूचरिस्टिक फीचर
ऑडी Q3 का फर्स्ट क्लास कंफर्ट
Audi Q3 में हमें 530 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। जो अपने आप में इस सेगमेंट के अंदर सबसे ज्यादा है। इस कार में पावर एडजेस्टेबल फ्रंट सीट और रियर सीटों में आगे पीछे करने की सुविधा दी गई है। यह कार आपकी डेली भाग दौड़ हो या फिर वीकेंड ट्रिप दोनों ही जरूरतों को साथ में लेकर चलती है।
Audi Q3 आकर्षक डिजाइन
ऑडी Q3 कार में हमें बोल्ड ऑक्टागोनल ग्रिल, पैनोरमिक सनरूफ, शार्प एलईडी हेडलैंप और हॉइ ग्लॉस स्टाइलिंग पैकेज इसे जबरदस्त लुक देते है।इस कार में हमें नवारा ब्लू और प्लस ऑरेंज जैसे 5 जबरदस्त कलर ऑप्शन देखने को मिलते है।
ऑडी Q3 के सेफ्टी फीचर्स
ऑडी Q3 प्रीमियम कार में सेफ्टी का बड़ा ध्यान रखा गया है।इसके अलावा कार में 6 एयरबैग, हिल स्टार्ट एसिस्ट, रियर व्यू कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटर सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।
