Ather 450 Apex – एथर ने नए साल 2024 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर “एथर 450 एपेक्स” लॉन्च कर दिया है। एथर कंपनी ने आज 6 जनवरी को इंडियन मार्केट में अपना फ्लैगशिप ई स्कूटर उतार दिया है। एथर कंपनी के द्वारा दावा किया जा रहा है कि ये ट्रांसपेरेंट बॉडी वाला दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।एथर जो की बेंगलुरु बेस्ड एक इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी है।
Ather 450 Apex
एथर ने अपने इस 450 एपेक्स की एक्स शोरूम कीमत ₹1,89,000 रुपए रखी है और कंपनी के द्वारा पहले ही इस स्कूटर की बुकिंग 19 दिसंबर से चालू कर दी गई थी।कंपनी के द्वारा मात्र ₹2,500 में ग्राहक इस स्कूटर को बुक कर सकते है। एथर कंपनी के द्वारा 450X Apex के साथ 5 साल या 60,000 kms की बैटरी वारंटी दी गई है।
क्या होंगे एथर 450 एपेक्स के वेरिएंट?
एथर कंपनी के को-फाउंडर तरुण मेहता ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिमिटेड स्कूटर ही बाजार में उतारे जाएंगे क्योंकि यह सिर्फ एथर की 10वी एनिवर्सरी के कारण एक्सक्लूसिव लॉन्च किया जा रहा है।कंपनी के द्वारा इस स्कूटर का प्रोडक्शन महज अक्टूबर 2024 तक ही किया जाएगा।कंपनी के द्वारा इस ई स्कूटर की डिलीवरी मार्च 2024 तक की जाएगी और यह स्कूटर Ola S1 प्रो को कड़ी टक्कर देगा।यदि हम इस स्कूटर के डिजाइन की बात करे तो इसके हार्डवेयर में कोई चेंज नहीं किया गया है एथर 450 एपेक्स में सिर्फ इंडियम ब्लू कलर ऑप्शन देखने को मिलता है और इसमें ट्रांसपेरेंट बॉडी पैनल दिए गए है।

Ather 450 Apex Features
एथर कंपनी का मानना है कि बाजार में पहले से उपलब्ध 125CC की रेंज वाले पेट्रोल स्कूटर की तुलना में उनका एथर 450 एपेक्स काफी बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करता है।कंपनी के द्वारा इस लिमिटेड एडिशन एथर 450X में कई अपग्रेड किए गए है। एथर कंपनी के द्वारा इसमें 7kwh की मोटर लगाई गई है जो 9.38बीएचपी की पावर और 26nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
एथर का यह स्कूटर मात्र 2.9 सेकंड में 0 से 40 kmph की स्पीड पकड़ लेता है।एथर के अनुसार ये स्कूटर 100 kmph की स्पीड पकड़ सकता है।जो की एथर 450X की टॉप स्पीड 90kmph से ज्यादा है।कंपनी के द्वारा इस स्कूटर में पांच राइड मोड देखने को मिलते हैं ईको, राइड, स्पोर्ट, वॉर्प और वॉर्प +।
Ather का ये स्कूटर सिंगल चार्ज में कितने चलेगा?
कंपनी के द्वारा एथर के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7kwh का बैटरी पैक दिया गया है।जो की एक बार चार्ज करने पर 157kms तक चल सकता है।इस ई स्कूटर की बैटरी को घर पर 5 घंटे 45 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यदि आप एथर ग्रिड का उपयोग करके इस स्कूटर को चार्ज करते है तो यह हर मिनट 1.5 kms की स्पीड से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के द्वारा इसमें खास फीचर कोस्टिंग रिगन दिया है।इस फीचर में जब स्कूटर किसी ढलान या प्लेन सरफेस पर बिना एक्सीलरेशन के चलता है तो यह सिस्टम बिना ब्रेक लगाए ही स्कूटर को धीमा कर देगा।इससे आपके स्कूटर की रेंज में 7% का इजाफा होगा।
एथर फैमिली ई स्कूटर भी लॉन्च करेगा
एथर कंपनी ने अपने एथर 450 एपेक्स के अलावा एक फैमिली स्कूटर पर भी काम कर रही है।जो की सिंगल चार्ज में 120 kms की रेंज प्रदान करेगा।हालांकि कंपनी ने इस ई स्कूटर के बारे की अधिक जानकारी शेयर नहीं की है।
