Aprilla RS 457 – युवाओ के बीच आजकल इटली की इस सुपर बाइक की चर्चा कुछ ज्यादा ही चल रही है लोग सुपर बाइक खरीदना तो चाहते है पर पैसे न होने के कारण खरीद नहीं पाते है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही बेहद जरुरी होगा। हाल ही में मार्किट के अंदर लांच हुई अप्रिलिया की सुपर बाइक आपका दिमाग हिला कर रख देगी।यह सुपर बाइक Aprilia RS 457 है इस बाइक की परफॉर्मेंस बहुत गजब की है और अप्रिलिया की इस सुपर बाइक मे 457CC के इंजन के साथ लिक्विड कूलिंग वाला पैरेलल ट्विन सिलेंडर भी दिया गया है।
Aprilla RS 457 की एक्स शोरूम कीमत
Aprilla RS 457 सुपर बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹4,10,000 है जिसमें आपको तकरीबन आरटीओ चार्जेस के रूप में ₹34,300, इंश्योरेंस के रूप में ₹24,503 रुपए देने होते है।ये सब मिलाकर इस Aprilla RS 457 की ऑन रोड कीमत लगभग ₹4,68,803 रुपए हो जाती है।
अब यदि आप भी Aprilla RS 457 को खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन आपके पास उतने रुपए नही है।तो आईए इस पर मिलने वाले फाइनेंस प्लान को जानते है।जिसके जरिए आप अप्रिलिया की इस RS 457 को ₹15,000 का डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते है।इस आर्टिकल के जरिए हम Aprilla RS 457 को खरीदने के फाइनेंस प्लान के बारे में समझेंगे।

Aprilla RS 457 दूसरी कंपनियों की सुपर बाइक्स को टक्कर देने वाली एक जबरदस्त बाइक है।जो की KTM 390 और BMW GS 310 को कड़ी टक्कर देगी। जिसे हमारे बताए गए फाइनेंस प्लान के तहत बैंक आपको ₹4,53,803 रुपए का लोन दे देगी।ये लोन आपको 9% की वार्षिक ब्याज दर पर 5 साल की अवधि के लिए मिल जायेगा।Aprilla RS 457 खरीदते समय ₹15,000 का डाउन पेमेंट आपको पहले करना होगा।बैंक के द्वारा दिए गए इस लोन का भुगतान आप हर महीने ₹10,967 रुपए की किश्त देकर कर सकते है।
Aprilla RS 457 के जबरदस्त फीचर्स
अप्रिलिया RS 457 के फीचर्स की बात करे तो इसमें हमें फुली-फेयर्ड बॉडी, ट्राई-एलईडी हेडलैंप क्लस्टर, एक एल्यूमीनियम ट्रिपल क्लैंप, हैंडलबार पर लो-सेट क्लिप, बेहतर एयरोडायनामिक्स के लिए साइड पैनल पर एयर वेंट मिलता हैं।कंपनी ने नई अप्रिलिया RS 457 में 5 इंच टीएफटी स्क्रीन के साथ ट्रेक्शन कंट्रोल के तीन स्विचेबल लेवल, किनारे पर सिल्वर फिनिश एल्युमिनियम फ्रेम जो कि केवल बड़ी स्पोर्ट्स बाइक में देखने को मिलता है बैकलिट स्विचगियर, राइड-बाय-वायर, ऑल-एलईडी रोशनी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्विचेबल रियर आदि ऑप्शन के साथ बाइक को तैयार किया है कंपनी ने बाइक में विकल्प के तौर पर एबीएस और क्विक शिफ्टर को भी जोड़ दिया है।इसके साथ ही इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स को भी जोड़ा गया है इस बाइक का वजन 159 किलोग्राम बताया जा रहा है।
