Animal Box Office Collection – पिछले हफ्ते 1 दिसंबर 2023 को रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए अभी 6 दिन ही बीते हैं और इन्हीं 6 दिनों के अंदर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है इतना ही नहीं यदि हम बात करें तो पिछले 6 दिनों के आंकड़ों ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ग़दर 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ठीक उसी प्रकार है जैसे आज से 10 साल पहले अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर को सिनेमाघर में हिंसक फिल्म का दर्जा दिया गया था। एनिमल फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है इस फिल्म ने खून खराबे के मामले में गैंग्स ऑफ़ वासेपुर को भी पीछे छोड़ दिया है। कबीर सिंह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ही यह कह दिया था कि यह फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी वाइलेंट फिल्म होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर का शानदार परफॉर्मेंस जो की फिल्म के मुताबिक एनिमल इंसिस्टेंट को हर तरह से साकार करता नजर आता है। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में अपने पिता अनिल कपूर के लिए जो किरदार निभाया है उसमें वह अपने पिता की जान को बचाए रखने के लिए सिविलाइज्ड सोसाइटी के सारे कानून नियम तोड़कर जानवर बन जाते हैं। यह फिल्म कमजोर दिल वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आयेगी।
क्या है Animal फिल्म की कहानी?
एनिमल फिल्म तकरीबन 3:30 घंटे की फिल्म है जिसकी शुरुआत होती है बूढ़े रणबीर कपूर से जहां से कहानी को फ्लैशबैक में लिया जाता है। एनिमल फिल्म में स्कूल में पढ़ने वाला विजय अपने अरबपति बिजनेसमैन आप बलवीर सिंह यानी कि अनिल कपूर को इस कदर अपना आदर्श मानता है बल्कि उन्हें दीवानगी की हद तक चाहता है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि विजय अपने पिता को हैप्पी बर्थडे बोलने के लिए न सिर्फ अपने टीचर की मार खाता है बल्कि वह स्कूल से भाग कर घर भी आ जाता है। मगर उनके पिता दिन-रात बिजनेस में इतने बिजी रहते हैं कि वह अपने बेटे को प्यार और समय नहीं दे पाते जिसकी चाहत विजय अपने पिता से करता है।
आखिर 6 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर चुकी है एनिमल ?
रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड रुपए की कमाई का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिर दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने 66.27 करोड़ का कारोबार किया। और तीसरे दिन जब संडे को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काउंट किया गया तो इस फिल्म ने उस दिन 71.46 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पहले वीकेंड के खत्म होते ही सोमवार को फिल्म ने 43.96 करोड रुपए का कारोबार किया। पांचवें दिन एनिमल फिल्म का कारोबार 47.47 करोड रुपए का हुआ। वही छठवें दिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.39 करोड़ रुपए रहा है।
जानिए एनिमल फिल्म के 6 दिनों का कलेक्शन
एनिमल डे 1 (शुक्रवार) – 63.8 करोड़ रुपए
एनिमल डे 2 (शनिवार) – 66.27 करोड़ रुपए
एनिमल डे 3 (रविवार) – 71.46 करोड़ रुपए
एनिमल डे 4 (सोमवार) – 43.96 करोड़ रुपए
एनिमल डे 5 (मंगलवार) – 37.47 करोड़ रुपए
एनिमल डे 6 (बुधवार) – 30.39 करोड़ रुपए
एनिमल फिल्म का कुल कलेक्शन – 313.35 करोड़ रुपए
सनी देओल की गदर 2 से आगे निकली एनिमल
रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 मूवी को भी पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि एनिमल ने पिछले 6 दिनों में 313.35 करोड़ का कलेक्शन किया है वही ग़दर 2 ने 6 दिनों में 261 करोड रुपए का कारोबार किया था। इस तरह एनिमल ने गदर 2 को पछाड़ दिया है।
क्या जवान और पठान को पछाड़ पाएगी फिल्म?
एनिमल शाहरुख खान की फिल्म पठान से तकरीबन एक करोड रुपए कमाई में पीछे रह गई है। जहां 6 दिनों में एनिमल ने 313.35 करोड रुपए की कमाई की है वहीं पठान ने 6 दिनों में 307.25 करोड रुपए का कारोबार किया था। शाहरुख खान की एक और फिल्म जवान की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिनों में 345.08 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। जिस प्रकार शाहरुख खान की दोनों फिल्मों ने जबरदस्त कमाई करी है उसे पछाड़ना बहुत मुश्किल होता जा रहा है।
Animal फिल्म ने 6 दिन के अंदर ही 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म ने 6 दिन के अंदर वर्ल्ड वाइड कलेक्शन ₹527.60 करोड़ रुपए किया है। यह फिल्म जल्द ही बॉलीवुड में 600 से 700 करोड रुपए के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएगी।जो की इस फिल्म के लिए बड़ी बात होगी।अभी तक फिल्म लांच से छठवें दिन सबसे अधिक रेवेन्यू कमाने वाली एनिमल दूसरी हिंदी फिल्म बन गई है। अभी तक यह रिकॉर्ड गदर 2 फिल्म के नाम है।
