Allu Arjun Sandhya Theatre Case – पुष्पा फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन इन दिनों संध्या थियेटर भगदड़ मामले को लेकर मुश्किलों में फंसे हुए हैं। इस मामले को लेकर कुछ दिनों पहले अल्लू अर्जुन से पूछताछ हुई थी। सूत्रों के हवाले से अब यह खबर आ रही है कि 27 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेशी हुई थी। इस मामले में पुलिस के द्वारा और समय मांगा गया है इसके बाद अदालत ने इसे 30 दिसंबर तक के लिए पोस्ट कर दिया है।
अल्लू अर्जुन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई अदालत में पेशी
आपको यह बता दे कि नामपल्ली कोर्ट की 14 दिन की रिमांड शुक्रवार को खत्म हो रही थी इसलिए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए और अदालत में आने वाली जनता को असुविधा से बचाने के लिए अल्लू अर्जुन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए।
भगदड़ के चलते महिला की हुई थी मौत (Allu Arjun Sandhya Theatre Case)
आपको यह बता दे कि संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन के पहुंचने के बाद भगदड़ मच गई जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई वही उसका 8 साल का बेटा अभी भी अस्पताल में भर्ती और गंभीर हालत में है। इस घटना के बाद पुलिस के द्वारा अल्लू अर्जुन, उसकी सिक्योरिटी टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ केस रजिस्टर किया गया था।
इस घटना के बाद 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था और नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद अदालत में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद जैसे ही अल्लू अर्जुन को जेल में शिफ्ट किया गया तभी तेलंगाना हाई कोर्ट ने एक्टर को 4 हफ्ते के लिए अंतरिम बेल दे दी थी। इसके बाद 14 दिसंबर को वह जेल से बाहर हो गए।
कितना हैं पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यदि हम पुष्पा 2 मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फ़ाहद फासिल लीड रोल में है। पुष्पा 2 फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1700 करोड रुपए की कमाई कर ली है।
