Air Raid Sirens – पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तान से जारी जंग के बीच चंडीगढ़ और अंबाला शहर में शुक्रवार की सुबह से ही एयर रेड सायरन बज रहे हैं। यह सायरन चंडीगढ़ के एयर फोर्स स्टेशन से सुनाई दिए हैं। इसके बाद प्रशासन ने शहर के सभी लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है यदि आपको बेहद जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा घरों में ही रहने को कहा गया है। यह अलर्ट पटियाला, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, फाजिल्का और तरण तारण में जारी हुए है। इसके अलावा पंजाब के जालंधर में भी अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।
Air Raid Sirens
चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव ने बताया कि वहां का जो एयर फोर्स स्टेशन है उसके जरिए और एयर वार्निंग रिसीव हुई है। सूत्रों के अनुसार यह कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के द्वारा एयरपोर्ट पर टारगेट किया जा सकता है। इसीलिए प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वह घरों के अंदर रहे और अपनी बालकनी से दूर रहे। इसके साथ ही पंजाब के मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने भी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 45 और 47 से सटे इलाकों के लिए यह वार्निंग है।चंडीगढ़ और मोहाली की पुलिस के द्वारा लगातार महत्वपूर्ण इलाकों में पेट्रोलिंग की जा रही है।
इसके अलावा पंजाब के वह 6 जिले जो पाकिस्तान से बिल्कुल सटे हुए हैं वहां अगले आदेश तक स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इसमें पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, फाजिल्का और तरण तारण जिले शामिल है। पंजाब राज्य से पाकिस्तान की कुल 532 किलोमीटर की सीमा लगती है। इसीलिए पंजाब जैसे पूरे राज्य में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के लुधियाना और जालंधर में भी कल ब्लैकआउट हुआ था।
जालंधर में जीरो लाइन के पास स्थित गांव के लोगों ने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है और यहां पर किसी तरह के डर का माहौल नहीं है। हमारी सेना ने पाकिस्तान के हवाई हमलों को आसमान में ही नाकाम कर दिया है। फिलहाल पंजाब सरकार के द्वारा सभी तरह के सार्वजनिक आयोजन और ज्यादा लोगों के एक साथ जुटने पर रोक लगा दी गई है।
पंजाब राज्य के अलावा राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में भी हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर फायरिंग के चलते भारत में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए है। एयर डिफेंस की टीम को पूरी तरह एक्टिव मोड पर रखा गया है और सरकारी कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इन इलाकों में BSF को पूरी तरीके से मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
लुधियाना के डीसी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आम नागरिकों से अपील की है कि ब्लैकआउट का प्लान करें। इसके अलावा मीडिया के साथियों से भी अपील की गई है कि वह किसी संदिग्ध वस्तु से कम से कम 100 मीटर की दूरी पर रहे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरीके से निगरानी रखे हुए हैं। डीसी ने लोगों से अपील करी है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर यकीन करने से बचे।
