Shehnaaz Gill Bought Mercedes Benz GLS – टेलीविजन की दुनिया से बॉलीवुड तक सफर तय करने वाली शहनाज गिल ने हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी खरीदी है। शहनाज गिल जिसने अभिनय और गायन के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। शहनाज गिल ने हाल ही में Mercedes Benz GLS SUV कार की डिलीवरी ले ली है। इस कार की कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर करी खुशखबरी
शहनाज गिल ने लग्जरी कार खरीदने के बाद इसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा है “सपनो से लेकर ड्राइव वे तक? मेरी मेहनत ने अब चार पहिए पा लिए है दिल से शुक्रिया वाहेगुरु जी!”
शहनाज इन फोटोस में अपनी Obsidian Black कलर की चमचमाती मर्सिडीज़ GLS के बगल में खड़ी नजर आ रही है।
Mercedes Benz GLS में जबरदस्त सेफ्टी
यदि हम मर्सिडीज़ GLS में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो हमें इसके साथ 360 डिग्री कैमरा, ADAS सेफ्टी सिस्टम, एडजेस्टेबल एयर सस्पेंशन, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, रियर सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन और कंट्रोल टेबलेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।Mercedes GLS हमें दो इंजन दिए गए हैं। इसके GLS 450 पेट्रोल इंजन में 3.0 लीटर, सिक्स सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 381bhp की पावर और 500nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरे GLS 450d (डीजल) वेरिएंट में 3 लीटर का 6 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 367bhp की पावर और 700nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इस कार में हमें माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम में मिलता है जो एक्स्ट्रा 20PS की पावर और 200nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में हमें 9 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं।

Mercedes GLS 2024
मर्सिडीज़ के द्वारा 2024 में अपडेट की गई Mercedes GLS SUV में कई तरह बदलाव किए गए हैं और इसे पहले से ज्यादा शानदार फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है।इस SUV में हमें नया फ्रंट ग्रिल, एडवांस्ड MBUX इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हैप्टिक फीडबैक वाला स्टीयरिंग व्हील और पावरफुल ड्राइविंग फीचर मिलते हैं।
Mercedes GLS 2024 की क्या है कीमत?
भारत में मर्सिडीज़ GLS एसयूवी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹1.34 करोड़ से शुरू होकर ₹1.39 करोड़ तक जाती है। यह लग्ज़री कार ऑन रोड और कस्टमाइजेशन करने के बाद लगभग ₹1.5 करोड़ तक पहुंच जाती है। शहनाज गिल के द्वारा खरीदी गई ये नई मर्सिडीज़ बेंज उनकी सफलता और मेहनत को दिखाती है। उनका बिग बॉस से लेकर बॉलीवुड तक का सफर बहुत ही प्रेरणादायक है।
