Abhijeet Bhattacharya Interview: जाने माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू के माध्यम से मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर को आड़े हाथों लिया है. अभिजीत ने इनडायरेक्टली रणबीर कपूर का राम मंदिर उद्घाटन समारोह में बुलाने का विरोध किया है. उन्होंने कहा की राजनीति इंसान से क्या-क्या नहीं करवा लेती.
अभिजीत भट्टाचार्य ने दिया एक इंटरव्यू
मशहूर न्यूज वेबसाइट बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने कई विचार रखे हैं. उन्होंने राम मंदिर उद्घाटन समारोह पर भी खुलकर अपनी राय प्रकट करी है. अभिजीत का कहना है की राजनीति की वजह से ऐसे कई लोगों को राम मंदिर समारोह के अंदर बुलावा गया जोकि गाय के मांस का भाषण करते हैं और सरकार चलाने वाले गाय को माता कहते हैं. बता दे की एक वीडियो रणबीर कपूर की वायरल हुई थी जिसमें रणबीर कह रहे थे कि वह गाय का मांस खाते हैं और उन्हें वह पसंद है. कई ऐसे लोग भी समारोह में आए जो की नेशनलिस्ट बिल्कुल भी नहीं है. उन्होंने कहा कि कलाकारों की पत्नी आपके खिलाफ बोलती है. कोई पाकिस्तानी कलाकारों के साथ कोलैबोरेशन करता है पर पाकिस्तान की तरफ से हो रहे आतंकवादी हमलो के खिलाफ कुछ नहीं बोलता.
अंडरवर्ल्ड को लेकर किया बड़ा खुलासा
अभिजीत ने कहा कि एक बार अंडरवर्ल्ड ने भी उनसे एक्सटॉर्शनके लिए पैसे मांगे थे. उनके अनुसार अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलीम ने उनसे 60 लख रुपए की मांग करी थी. उस समय अभिजीत के पास इतने रुपए नहीं थे इसलिए एक्सटॉर्शन मनी कम करवाने के लिए अभिजीत अपने बाथरूम में जाकर अब्बू सलीम की गर्लफ्रेंड को गाना सुनाते थे और वह भी अपनी पत्नी से छिपकर.
अभिजीत ने दिया क्लोजिंग स्टेटमेंट
अभिजीत ने कहा कि वह पॉलिटिक्स में बिल्कुल नहीं जा सकते क्योंकि उन्हें राजनीति बिल्कुल समझ नहीं आती और वह उसमें फिट नहीं बैठते. वह बस एक लाइन कहना जानते हैं, वह भी गर्व से, “की हां मैं हिंदू हूं”. हिंदुस्तान हमारे बाप का है, हमारे बाप के, बाप के, बाप का है.
शानदार रहा है अभिजीत भट्टाचार्य का सिंगिंग करियर
अपने समय में अभिजीत बहुत मशहूर थे. उन्होंने कई मूवी में गाने गए हैं जैसे की बादशाह, मैं हूं ना, यस बॉस, कुली नंबर वन, जोश. अभिजीत को यस बॉस में गाये उनके गाने ‘में कोई ऐसा गीत गाऊँ’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था.
