Child Missing – जयपुर आगरा हाईवे से 8 साल के बच्चे का किडनैप कर लिया गया। परिवार वाले मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आए थे इसलिए वे बच्चे को कार में छोड़कर चाय पीने चले गए थे लेकिन जब वापस लौटे तो उनका बच्चा कार में नहीं मिला। जिसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चे की तलाश में जुटी है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि कार के आसपास कुछ संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं मामला दौसा के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र का है।
मेहंदीपुर बालाजी घूमने निकले थे
बच्चे की मां सुनीता का कहना है कि वह सेवर थाना इलाके के बगदारी गांव भरतपुर से आए हैं। सुनीता की सास ने कहा था कि जाओ तुम लोग मंदिर घूम कर आओ। शनिवार शाम 4 बजे बगदारी से कार किराए पर करके मैं, मेरे पति दिनेश और बेटा दादू उर्फ सागर तीनों निकले थे। बालाजी मोड़ पर गाड़ी रोककर हमने एक ढाबे पर खाना खाया फिर हम चाय पीने चले गए इस दौरान बेटे सागर ने कहा कि उसे कोल्ड ड्रिंक पीना है तो हमने उसे कोल्ड ड्रिंक दिलाई। इसके बाद बेटे को ड्राइवर अंकल को बुलाकर लाने को कहा वह भी चाय पी लेंगे। इसके बाद ड्राइवर आया और मैंने उससे पूछा कि सागर कहां है तो ड्राइवर ने कहा कि वह कार में है और मैं कार लॉक करके आया हूं। उसके बाद मैंने कहा चलो कोई बात नहीं ठीक है फिर हमने कमरा बुक किया। इसके बाद जब ड्राइवर गाड़ी की तरफ गया और उसने कहा कि कार में बच्चा नहीं है फिर हम बच्चे को खोजने लगे। काफी मशक्कत करने के बाद भी जब बच्चा हमें नहीं मिला तो फिर हमने बालाजी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। ना ही हमें किसी पर शक है और ना ही किसी से दुश्मनी है।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट चेहरा नहीं दिख रहा है
बालाजी थाना के इंचार्ज बुद्धि प्रसाद ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्ध वाहनों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक सीसीटीवी फुटेज में किसी का चेहरा या वाहनों के नंबर स्पष्ट दिख नहीं रहे हैं। टोल नाके पर भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है फिलहाल कोई इनपुट नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें – कौन हैं हर मिनट में ₹5 लाख रुपए कमाने वाला ये बच्चा, कहानी जानकर रह जाओगे दंग
पुलिस की अलग-अलग टीम तलाश में जुटी है
बच्चों का पिता दिनेश अपने गांव में चाय की दुकान चलाता है और बच्चे की मां सुनीता भोपाल से हैं परिवार ने बच्चे के किडनैप होने की आशंका जाहिर की है। सीसीटीवी फुटेज में कार के पास कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए हैं जिनकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस की टीम को अलग-अलग ग्रुप बनाकर तलाश में लगा दिया है।
