8 South Films & Series – साउथ सिनेमा के फैंस के लिए गुड न्यूज। मार्च के दूसरे हफ्ते में 8 से ज्यादा साउथ फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने जा रही हैं। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और जियोहॉटस्टार पर ये फिल्में दस्तक देने वाली हैं। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं इन्हें।”
इस हफ्ते साउथ की कई बड़ी फिल्में OTT पर रिलीज हो रही हैं। आइए एक-एक करके आपको बताते हैं।

1. मेड इन कोरिया (12 मार्च, नेटफ्लिक्स)
यह तमिल फिल्म एक छोटे शहर की लड़की शेनबागम की कहानी है, जो साउथ कोरिया जाने का सपना देखती है। सियोल पहुंचने के बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है। यह सिर्फ घूमने-फिरने की कहानी नहीं, बल्कि उसके जीवन का टर्निंग पॉइंट है।

2. नवाब कैफे (12 मार्च, ईटीवी विन)
तेलुगू फिल्म ‘नवाब कैफे’ एक चाय बेचने वाले की कहानी है, जो बड़े सपने देखने लगता है। नए मौके आते हैं, लेकिन उनके साथ मुश्किलें भी आती हैं। सफलता की ओर बढ़ते हुए उसे ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, जो उसकी ईमानदारी की परीक्षा लेते हैं।

3. लोकल टाइम्स (13 मार्च, अमेजन प्राइम वीडियो)
यह तमिल कॉमेडी-ड्रामा एक छोटे से लोकल अखबार के ऑफिस की कहानी है। डिजिटल दौर में प्रिंट मीडिया की पहचान बचाने की जद्दोजहद, घटती रीडरशिप और बढ़ते डिजिटल दबाव के बीच पत्रकारों की टीम हर दिन नई चुनौतियों से जूझती है।

4. रिजॉर्ट (13 मार्च, जियोहॉटस्टार)
यह तमिल वेब सीरीज एक लग्जरी रिजॉर्ट के अंदर की दुनिया दिखाती है। कहानी वेट्री नाम के एक हाउसकीपिंग स्टाफ की है, जो अनपढ़ है लेकिन बड़ा शेफ बनने का सपना देखता है। रिजॉर्ट की सख्त हायरार्की और अमीर मेहमानों की डिमांड के बीच उसे अपने सपने को पूरा करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

5. पूकी (13 मार्च, जी5)
आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग वाली यह तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म कैलाश और आजी की कहानी है। दोनों 6 साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन एक रात हुई तीखी बहस में कहा गया ‘ब्रेकअप करते हैं’ वाला वाक्य उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन जाता है।
यह भी पढ़ें – ‘द 50’ कंटेस्टेंट का अनुराग डोभाल पर गुस्सा! “150 की स्पीड से यूट्यूब पर लाइव”

6. लैंडलॉर्ड (13 मार्च, जी5)
यह कन्नड़ फिल्म 1980 के दशक के एक गांव की कहानी है, जहां एक ताकतवर जमींदार का दबदबा है। उसकी ज्यादतियों से परेशान गांव के लोग चुप रहते हैं, लेकिन हालात तब बदलते हैं जब एक आम आदमी उससे टकराता है।

7. फंकी (13 मार्च, नेटफ्लिक्स)
यह तेलुगू फिल्म फिल्ममेकिंग की दुनिया के अंदर की उलझनों और सपनों की कहानी है। कोमल नाम का एक युवा डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म बनाने का सपना देखता है, लेकिन शूटिंग शुरू होते ही बजट कंट्रोल से बाहर हो जाता है। प्रोड्यूसर पर दबाव आता है और कोमल को डायरेक्टर की कुर्सी छोड़नी पड़ती है। फिल्म को पूरा करने की जिम्मेदारी चित्रा संभालती है।

8. भरथा महासयुलाकु विग्न्याप्ति (13 मार्च, जी5)
यह तेलुगू रोमांटिक कॉमेडी अंगूर के बाग के मालिक राम सत्यनारायण की कहानी है। वह अपने नए वाइन प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए स्पेन जाता है, जहां उसकी मुलाकात मानसा से होती है जो उससे प्यार करने लगती है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि राम पहले से ही बालमणि से शादीशुदा है।
