3kW Solar Panel Price – यदि आप भी बिजली के भारी भरकम बिलों से परेशान हो चुके है और प्रधानमंत्री की सब्सिडी घोषणा के ऐलान के बाद अपने घर पर सोलर सिस्टम लगाने का सोच रहे हैं। तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से आप यह जान पाएंगे की आपके लिए सोलर सिस्टम लगाना फायदे का सौदा होगा या नहीं। सोलर सिस्टम लगाने की कीमत हर व्यक्ति के लिए उसके द्वारा काम में ली जा रही बिजली पर निर्भर करती है इसलिए यह कीमत सबके लिए अलग हो सकती है।
जानिए क्या है बिजली यूनिट की खपत?
सोलर सिस्टम लगवाने से पहले आपको यह जानना होगा की आपके द्वारा महीने में कितनी यूनिट बिजली उपयोग में ली जा रही है। जैसे मान लीजिए आपको सोलर प्लांट लगाना है और वर्तमान में आपके बिजली यूनिट की खपत यदि 300 से 350 यूनिट है।तो आपको सोलर लगवाने से पहले यह देखना होगा वह सोलर हमारी महीने की खपत को पूरी करता हो।
आखिर कितने Kw का सोलर लगवाए?
यदि आप इस बारे में कंफ्यूज है कि हमें कितने किलो वाट का सोलर लगाना है। तो इसको हम बिल्कुल साधारण उदाहरण के माध्यम से समझते हैं। 1 किलोवाट में 1000 वॉट होते है तो यदि आपका महीने का बिल ₹1000 रुपए के आस पास आता है तो आपके लिए 1Kw का सोलर लगवाना फायदेमंद होगा। या फिर हम यह भी कह सकते हैं कि यदि आपका महीने का बिजली खपत 300 से 350 यूनिट है तो आपके लिए 3Kw का सोलर पैनल लगवाना फायदेमंद होगा।
सोलर पैनल कितने यूनिट बिजली बनाता है?
1 किलो वाट सोलर सिस्टम में 2 पैनल लगाए जाते है ठीक उसी प्रकार 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाने के लिए 6 पैनल की आवश्यकता होगी। 1 किलोवाट का सोलर पैनल तकरीबन प्रतिदिन 4 से 5 यूनिट बनाता है तो 3kW का सोलर पैनल एक दिन में लगभग 12 से 15 यूनिट बनाएगा। जो की 1 महीने में 360 से 450 यूनिट के बीच होती है। तो 3 किलो वाट का सोलर पैनल 1 साल में कुल 4320 यूनिट से 5400 यूनिट के बीच की बिजली बनाता है।

सोलर पैनल कितने प्रकार के होते है?
वर्तमान में भारत में DCR सोलर पैनल और नॉन डीसीआर सोलर पैनल उपलब्ध है। DCR पैनल वह पैनल होते हैं जिन्हें भारत में ही बनाया गया है और भारत सरकार के द्वारा डीसीआर सोलर पैनल लगवाने पर ही सब्सिडी दी जा रही है। यदि आप नॉन डीसीआर सोलर पैनल लगवा लेते हैं तो आप सब्सिडी के लिए पात्र नहीं होंगे। इसीलिए सोलर पैनल लगवाते समय अपने सोलर पैनल की अच्छे से जांच कर ले कि वह डीसीआर सोलर पैनल ही है अन्यथा आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी।
सोलर पैनल लगाने के लिए छत पर कितना एरिया चाहिए?
यदि आप छत पर 3 किलो वाट का सोलर लगाना चाहते हैं तो आपको लगभग 180 वर्ग फुट छाया मुक्त एरिया की आवश्यकता होगी।सोलर सिस्टम आप सरकार द्वारा अधिकृत Emapanelled Vendor से ही लगवाए क्योंकि यदि आप किसी दूसरे से सोलर पैनल लगवाते है तो वह आपको सब्सिडी नहीं दिला सकता है।
यह भी पढ़ें – राजस्थान में अगले 48 घंटे पेट्रोल पंप बंद, सचिवालय पर करेंगे घेराव, हड़ताल जारी
सोलर सिस्टम लगवाने के लिए क्या–2 लगता है?
सोलर सिस्टम लगवाने में आपकी छत पर सोलर पैनल की प्लेट्स लगती है इसके लिए स्ट्रक्चर बेस तैयार किया जाता है।नेट मीटर और इन्वर्टर लगाया जाता है। यदि आप ऑफ ग्रेट सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं तो इसके लिए आपको अलग से बैटरी खरीदनी होती है लेकिन सरकार के द्वारा जिस सोलर सिस्टम पर सब्सिडी दी जा रही है वह ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम है।
3kW सोलर प्लांट कितने रुपए में लगेगा? (3kW Solar Plant Cost in Jaipur)
1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने की कीमत तकरीबन ₹60,000 है। इसी प्रकार से यदि आप 3 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाते है तो आपको कुल ₹1,80,000 रुपए का निवेश करना होगा जिसमे से भारत सरकार के द्वारा 3kW पर ₹78,000 की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जायेगी। यह सब्सिडी DBT के माध्यम से सीधा आपके बैंक अकाउंट में 30 दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके बाद सोलर पैनल की कुल कीमत आपके लिए ₹1,02,000 रुपए हो जायेगी।
