भारत में युवाओं के बीच में रॉयल एनफील्ड बाइक का काफी क्रेज है। जिसमें रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई 2025 की रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को लांच कर दिया है। आपको इस नई बाइक में तीन नए कलर ऑप्शन में दिखाई देंगे जिसमें टोक्यो ब्लैक, रियो व्हाइट और लन्दन रेड को शामिल किया गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से पहले से चले आ रहे कलर में रेबेल ब्लू, डेपर ग्रे और फैक्ट्री ब्लैक कलर पहले से शामिल है। रॉयल एनफील्ड कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर आज से ही इस बाइक की बुकिंग शुरू हो गई है।कंपनी के द्वारा इस नई Royal Enfield Hunter 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत डेढ़ लाख रुपये रखी गई है।
जानिए क्या है Royal Enfield Hunter 350 के इंजन में?
यदि हम रॉयल एनफील्ड की नई बाइक हंटर 350 की बात करें तो इसमें हमें 349cc का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर ऑयल कूल्ड इंजन देखने को मिलेगा। इस बाइक का इंजन आपको 20.2bhp की पावर और 27nm का पीक टॉर्क जनरेट करके देता है।वही इस बाइक में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है।
13 लीटर का है Hunter 350 का फ्यूल टैंक
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की नई बाइक में हमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यदि हम बाइक के ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो वह 160 मिमी है। वहीं इस बाइक का वजन 181 किलोग्राम है। इस बाइक के फ्रंट सस्पेंशन में 41 मिमी टेलीस्कोपिक फॉर्क्स है। इस बाइक के रियर में 6 स्टेप एडजेस्टेबल प्रीलोड के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर है।
जानिए क्या है नई Hunter 350 की कीमत?
रॉयल एनफील्ड के द्वारा 2025 में लॉन्च की गई हंटर 350 के कुल तीन वेरिएंट है। जिसमें कंपनी ने हंटर 350 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹1.5 लाख रुपए, मिड वेरिएंट की कीमत ₹1.77 लाख रुपए और टॉप वैरियंट की कीमत ₹1.82 लाख रुपए रखी है।
जानिए क्या है नई Hunter 350 के फीचर्स?
रॉयल एनफील्ड की नई हंटर 350 के अंदर हमें ड्यूल चैन ABS, ट्विन पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलीपर के साथ 270mm रियर डिस्क दिया गया है। इस बाइक में ग्राहकों के लिए टाइप सी फास्ट चार्जिंग यूएसबी पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक में आपको डिजी एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखाई देगा।
