World Youngest Billionaire Livia Voigt – वैसे तो दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में जेफ बेजोस, एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, मुकेश अंबानी और बिल गेट्स का नाम मशहूर है लेकिन आज हम दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों के बारे में बात करने जा रहे हैं। आज हम एक ऐसी 19 साल की लड़की के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसने कॉलेज जाने की उम्र में इतने पैसे कमा लिए जितने पैसे कोई भी आम आदमी 7 जन्मों तक नहीं कमा सकता है।
हाल ही में फोर्ब्स ने साल 2024 की फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट निकाली है।फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बनने का ताज 19 साल की ब्राजील की स्टूडेंट लिविया वोइगट को मिला है।इस उम्र में अक्सर बच्चे खेलने कूदने मौज मस्ती में व्यस्त रहते हैं वही इस स्टूडेंट के पास अरबों की बेशुमार दौलत है। लिविया ने ये ताज सबसे कम उमर की अरबपति इतावली किशोरी क्लेमेंटे डेल वेक्विचओ से लिया है जो महज 2 महीने बड़ी है।
आपको बता दें कि फोर्ब्स 2024 की बिलियनर्स लिस्ट में 25 युवा अरबपति शामिल है जिनकी उम्र 33 वर्ष या उससे कम है।Livia Viogt जो की ब्राजील की रहने वाली कॉलेज स्टूडेंट है वो अभी यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही है। लिविया वोइगट एक ब्राजीलियन कंपनी WEG में सबसे बड़ी शेयरहोल्डर्स में से एक है।WEG दुनिया भर में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, पावर और ऑटोमेशन का काम करती है।जिनकी कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है।उनकी बड़ी बहन भी इस साल सबसे कम उम्र के 25 अरबपतियों की लिस्ट में शामिल है उन्होंने साल 2020 में आर्किटेक्चर में डिग्री प्राप्त की है फिलहाल उनके पास 1.1 अरब डॉलर की संपति है।

जानिए कितनी है Livia Voigt की नेटवर्थ
लिविया वोइगट की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर यानी की तकरीबन ₹9179 करोड़ रुपए है। लिविया WEG कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स में से एक है।जिसकी शुरुआत उनके दादा वर्नर रिचर्डों वोइगट ने दिवगंत अरबपति एगॉन जोआओ दा सिल्वा और गेराल्डो वर्निंगहॉस के साथ की थी।वर्तमान में कंपनी की 10 से अधिक देशों में फैक्ट्रीज है।2022 में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 6 बिलियन डॉलर यानी 50 हजार करोड़ से अधिक था। लिविया के पास फिलहाल कंपनी में 3.1% की हिस्सेदारी है और वह कंपनी के बोर्ड में शामिल नहीं है।
वर्ल्ड सेकेंड यंगेस्ट बिलियनेयर
दुनिया के दूसरे सबसे यंगेस्ट बिलियनेयर क्लेमेंटे डेल वेक्विचओ है जिनके पास वर्तमान में 4.8 अरब डॉलर की संपति है। अभी यह दुनिया की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी Essilor Luxottica के मालिक है। साल 2023 में इनके पिता की 82 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी और भारत के सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में जेरोधा के फाउंडर नितिन और निखिल कामथ शामिल है।इसके बाद फ्लिपकार्ट के मालिक सचिन और बिन्नी बंसल शामिल है।
